चलो दिलदार चलो चलो चांद के पास चलो
अकसर आपने भी अपनी पत्नी को खुश करने के लिए बड़े बड़े तोहफे दिए होंगे लेकीन एक पती ने अपनी पत्नी को सालगिराह पर खास तोहफा दिया है दरअसल सलाहकार कपिल माहेश्र्वरी ने अपनी पत्नी को उनकी 18वीं सालगिरह पर एक खास तोहफा भेंट किया अब यह भेंट पूर धार और उसके आस पास के जिलो में चर्चा का विषय बन गया है
पत्नी शिखा माहेश्वरी को चांद पर करीब 1 एकड़ जमीन खरीद कर दी
धार Dhar में बुधवार सोशल मीडिया पर देर शाम से एक पति की पत्नी को दिए गए तोहफे की चर्चा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। हर कोई इस गिफ्ट की चर्चा कर रहा था। दरअसल धार के कपिल की 17 मई को 18 वीं शादी की सालगिरह थी। इस अवसर पर उसने अपने परिवार की मौजूदगी में पत्नी शिखा माहेश्वरी को चांद पर करीब 1 एकड़ जमीन खरीद कर जमीन के कागज उन्हें तोहफे में दिया। चांद पर जमीन का एक टुकड़ा पाकर शिखा के खुशी का ठिकाना ना रहा, क्योंकि उनके पति ने उन्हें एक नायाब तोहफा जो दिया था

6 माह पहले की थी प्लानिंग
धार के कपिल माहेश्वरी की शादी करीब 18 साल पहले देवास निवासी शिखा माहेश्वरी से हुई शादी की सालगिरह आने पर कपिल ने अपनी पत्नी को कुछ विशेष तोहफा देने की प्लानिंग करीब 6 माह पहले की थी। कपिल माहेश्वरी ने बताया कि एक न्यूज़ में दिल्ली के एक व्यक्ति को चांद पर जमीन लेने की बात सुनी थी, जिसके बाद अपनी पत्नी को चांद का टुकड़ा गिफ्ट करने के लिए गूगल पर सर्च किया था।





