दिल्ली-एनसीआर,उत्तर भारत के कई हिस्सों में उमस और गर्मी तो पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश

Humidity and heat in Delhi NCR

दिल्ली-एनसीआर,उत्तर भारत के कई हिस्सों में उमस और गर्मी तो पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश

दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में उमस और गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। वहीं दूसरी ओर देश के पूर्वी और दक्षिणी राज्यों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक दक्षिण ओडिशा तट से टकराई डिप्रेशन प्रणाली अब अंदरूनी इलाकों में पहुंच चुकी है और अगले 24 घंटों में यह कमजोर होकर वेल मार्क्ड लो-प्रेशर एरिया में बदल सकती है।

इस प्रणाली के असर से आने वाले दिनों में पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है।

किन राज्यों में होगी भारी बारिश?

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक बारिश की गतिविधि में तेजी आएगी।

महाराष्ट्र: 29 सितंबर को भारी से बहुत भारी वर्षा का अलर्ट।

गुजरात: 28 से 30 सितंबर तक कई जगहों पर बारिश की संभावना।

उत्तर कोंकण और उत्तर मध्य महाराष्ट्र: 28 और 29 सितंबर को अत्यंत भारी वर्षा।

दक्षिण गुजरात क्षेत्र: 28 सितंबर को भारी बारिश।

सौराष्ट्र और कच्छ: 29 सितंबर को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा।

IMD ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर निचले इलाकों में जलभराव और तेज हवाओं से परेशानी बढ़ सकती है।

दिल्ली-NCR का मौसम

दिल्ली और आसपास के इलाकों में मॉनसून अब लगभग विदा हो चुका है। अगले 2-3 दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं। अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। आज आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा। उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी।यानी दिल्ली में फिलहाल गर्मी और उमस से राहत की कोई उम्मीद नहीं है।

आपके शहर का आज का तापमान (28 सितंबर)

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 36 °C 25 °C
मुंबई 27 °C 24 °C
चेन्नई 35 °C 27 °C
कोलकाता 32 °C 27 °C
लखनऊ 34 °C 27 °C
पटना 35 °C 28 °C
रांची 28 °C 23 °C
शिमला 26 °C 14 °C
जयपुर 38 °C 27 °C
अहमदाबाद 33 °C 27 °C
चंडीगढ़ 36 °C 25 °C

बिहार का मौसम

आज बारिश की संभावना बहुत कम। कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 2 से 3 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का अनुमान। फिलहाल बिहार में उमस और गर्म हवाओं से राहत नहीं मिलेगी।

हिमाचल प्रदेश का मौसम

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में फिलहाल भारी बारिश का अलर्ट नहीं। अगले कुछ दिनों तक मौसम सामान्य रहेगा, आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में रात का तापमान धीरे-धीरे गिर सकता है। यानी पहाड़ी राज्यों में ठंड का असर धीरे-धीरे शुरू हो सकता है।

उत्तर प्रदेश का मौसम

यूपी में उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया है। आज गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना। कई जगहों पर बिजली गिरने का भी अलर्ट। तापमान एक से दो डिग्री तक ऊपर रह सकता है।

मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग की एडवाइजरी। महाराष्ट्र और गुजरात में अगले दो दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश के चलते नदी-नालों का जलस्तर बढ़ सकता है।। तटीय क्षेत्रों और निचले इलाकों में जलभराव की समस्या। तेज हवाओं के कारण यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका से इनकार नहीं।

28 सितंबर का दिन मौसम के लिहाज से देशभर में अलग-अलग तस्वीर पेश कर रहा है। दिल्ली-NCR और उत्तर भारत उमस और गर्मी से परेशान है। महाराष्ट्र, गुजरात और दक्षिण भारत के राज्यों में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो सकता है। हिमाचल और पहाड़ी इलाकों में धीरे-धीरे ठंड दस्तक दे रही है। कुल मिलाकर, भारत के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज पूरी तरह अलग है — कहीं बारिश से राहत, तो कहीं उमस से बेचैनी और कहीं ठंड का आगाज। ( प्रकाश कुमार पांडेय)

Exit mobile version