टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज पर कब्जा जमाया
भारतीय टीम ने शुभमन गिल की कप्तानी में दूसरे टेस्ट में भी वेस्टइंडीज को मात दी। दो मैचों की सीरीज में भारत ने दोनों टेस्ट जीतकर सीरीज पर कब्जा कर लिया। दूसरा मैच पांचवें दिन समाप्त हुआ और भारत ने यह मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) प्वाइंट्स तालिका में भारतीय टीम का PCT 55.56 से बढ़कर 61.90 (लगभग 62) हो गया, लेकिन टीम अभी भी तीसरे स्थान पर बनी हुई है।
टीम इंडिया का वर्तमान स्थिति
इस चक्र में भारत ने अब तक 6 टेस्ट मैच खेले हैं। इनमें से 4 मैच भारत ने जीते, 2 हारे और 1 ड्रॉ रहा। कुल अंक 40 हैं और PCT 61.90 का है। भारत अगले महीने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेलेगा, जिसमें टीम का लक्ष्य PCT और बढ़ाना होगा और तीसरे नंबर से ऊपर आना है।
शीर्ष टीमें: ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका
WTC अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया पहले नंबर पर है। उसने तीन मैच खेले और सभी में जीत दर्ज की, जिसके चलते उसके पास 36 अंक और PCT 100 का है। वहीं श्रीलंका दूसरे स्थान पर है। उसने दो मैच खेले, 1 जीत और 1 ड्रॉ, और उसके PCT 66.67 है। ICC ने तय किया है कि PCT के आधार पर टीमों की रैंकिंग निर्धारित की जाएगी।
बाकी टीमों का प्रदर्शन
तीसरे नंबर पर भारत है। चौथे स्थान पर इंग्लैंड का PCT 43.33 है, बांग्लादेश 16.67 के PCT के साथ पांचवें नंबर पर है। वेस्टइंडीज ने अब तक 5 मैच खेले, लेकिन एक भी जीत दर्ज नहीं की, इसलिए उसका PCT 0 है। बाकी टीमें अपने-अपने मैचों के खत्म होने के बाद तालिका में बदलाव देख पाएंगी।