Monday, June 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home बिजनेस

Stock Market Today: सेंसेक्स 1100 अंक उछला, निफ्टी ने छुआ 25 हजार का स्तर, अदाणी ग्रुप के शेयरों में धमाका

DigitalDesk by DigitalDesk
August 18, 2025
in स्पेशल
0
Stock Market Today: सेंसेक्स 1100 अंक उछला, निफ्टी ने छुआ 25 हजार का स्तर, अदाणी ग्रुप के शेयरों में धमाका
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भारतीय शेयर बाजार ने हफ्ते की शुरुआत जोरदार तेजी के साथ की है। सोमवार 18 अगस्त को कारोबार की ओपनिंग में सेंसेक्स 935 अंक चढ़कर 81,533 पर और निफ्टी 305 अंक उछलकर 24,936 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार के कुछ ही मिनटों में सेंसेक्स 1,101 अंक की तेजी के साथ 81,699 पर और निफ्टी 362 अंक बढ़कर 24,994 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। बाजार की इस रफ्तार से निवेशकों के चेहरे खिल उठे हैं।

अदाणी ग्रुप के शेयरों में जोश
सोमवार के कारोबार में अदाणी ग्रुप के स्टॉक्स ने सबसे ज्यादा आकर्षित किया। अदाणी एंटरप्राइजेज 1.78% उछलकर ₹2,322 पर, अदाणी ग्रीन एनर्जी 1.67% बढ़कर ₹932 पर और अदाणी टोटल गैस 1% चढ़कर ₹613 पर पहुंच गया। अदाणी पोर्ट्स, अदाणी पावर और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशन में भी 1% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। यहां तक कि एनडीटीवी का शेयर भी करीब 0.41% ऊपर गया।

Related posts

BrahMos supersonic cruise missile

ब्रह्मोस: भारत की मिसाइल ताकत पर दुनिया की नजर…3. क्या है ब्रह्मोस की सबसे बड़ी ताकत?

June 8, 2026
Guru is kind

जब गुरु हो जाएं मेहरबान, जीवन में मिलने लगते हैं सफलता और समृद्धि के संकेत

June 7, 2026

सेक्टोरल इंडेक्स की चमक
निफ्टी ऑटो इंडेक्स ने आज शानदार प्रदर्शन किया और 4% की छलांग लगाई। निफ्टी बैंक भी 695 अंक चढ़कर 56,037 पर पहुंच गया। निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी मेटल और निफ्टी प्राइवेट बैंक समेत ज्यादातर सेक्टर्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। वहीं, हीरो मोटोकॉर्प, मारुति और बजाज ऑटो जैसे ऑटो स्टॉक्स बड़े गेनर्स में शामिल रहे।

तेजी के पीछे कारण
शेयर बाजार की इस तेजी के पीछे कई अहम वजहें हैं। सबसे बड़ी वजह है जीएसटी सुधार की उम्मीद, जिसमें सिर्फ दो टैक्स स्लैब 5% और 18% करने की चर्चा है। इससे कारोबारियों को टैक्स कंप्लायंस आसान होगा और खर्च भी घटेगा। इसके अलावा ग्लोबल संकेत भी बाजार के पक्ष में रहे। एसएंडपी की ओर से भारत की सॉवरेन रेटिंग BBB- से बढ़ाकर BBB करना निवेशकों के लिए गुड न्यूज साबित हुआ। एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में ऑटो, एफएमसीजी और बैंकिंग शेयरों में और तेजी देखने को मिल सकती है।

 

 

 

 

 

 

Post Views: 247
Tags: #StockMarket #Sensex #Nifty #AdaniGroup #ShareMarket #MarketNews #Investors
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version