सचिन तेंदुलकर ने दिखाई अपनी ‘बहुरानी’ की पहली झलक, सारा के इवेंट में परिवार संग नजर आईं सानिया चंडोक

भारतीय क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर अपने परिवार को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने पहली बार अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की मंगेतर और बहू सानिया चंडोक के साथ तस्वीरें शेयर कीं, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। सचिन की बेटी सारा तेंदुलकर के पिलेट्स स्टूडियो के लॉन्चिंग इवेंट में पूरा तेंदुलकर परिवार एक साथ नजर आया। इस मौके पर सचिन, उनकी पत्नी अंजली, बेटी सारा और बेटे अर्जुन के साथ-साथ अर्जुन की मंगेतर सानिया चंडोक भी मौजूद थीं। खास बात यह रही कि सचिन ने पहली बार सानिया के साथ तस्वीरें साझा कीं। फैन्स के लिए यह बड़ा सरप्राइज रहा क्योंकि अर्जुन और सानिया की सगाई गुपचुप तरीके से हुई थी और अब तक उनकी कोई ऑफिशियल तस्वीर सामने नहीं आई थी। सचिन के पोस्ट के बाद से ही फैन्स लगातार परिवार को बधाइयाँ दे रहे हैं और बहू सानिया को ‘नए तेंदुलकर परिवार की स्टार’ कह रहे हैं।

सारा तेंदुलकर के स्टूडियो लॉन्च में दिखा पूरा परिवार
सारा तेंदुलकर ने मुंबई में अपने पिलेट्स स्टूडियो का भव्य उद्घाटन किया। इस मौके पर उनके माता-पिता और दादी एन्नाबेल मेहता भी शामिल हुईं। सचिन ने बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि पेरेंट्स के तौर पर यह बहुत भावुक पल है। इसी इवेंट में पहली बार सानिया चंडोक भी फैमिली का हिस्सा बनकर सामने आईं।

सानिया चंडोक ने खींचा सबका ध्यान
इवेंट में अर्जुन की मंगेतर सानिया चंडोक पर सबकी निगाहें टिकी रहीं। वह सारा और अंजली के साथ तस्वीरों में नजर आईं। सोशल मीडिया पर सचिन के पोस्ट के बाद फैन्स ने सानिया को ढेरों शुभकामनाएँ दीं और कहा कि तेंदुलकर परिवार की इस ‘नई एंट्री’ ने सबका दिल जीत लिया।

सचिन ने बेटी की मेहनत की तारीफ की
सचिन तेंदुलकर ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा कि सारा ने इस पिलेट्स स्टूडियो को अपनी लगन और मेहनत से तैयार किया है। सचिन ने कहा कि पेरेंट्स के तौर पर उन्हें गर्व है कि उनकी बेटी ने अपने सपनों को साकार करने की दिशा में यह बड़ा कदम उठाया है।

 

Exit mobile version