बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले सियासी सरगर्मी और बढ गई है। तरह तरह की सियासी चर्चाओं से सियासी बाजार गर्म है। इस बीच जनता दल यूनाइटेड के एक पोस्टर ने सियासी हलको में नई बहस छेड़ दी है। ये बहस है मुख्यमंत्री नीतिश कुमार Chief Minister Nitish Kumar की राजनैतिक विरासत को लेकर ।
क्या लिखा है पोस्टर में
पटना में जनता दल यूनाइटे़ के आफिस के बाहर लगे पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतिश कुमार Chief Minister Nitish Kumar और उनके बेटे निशांत की तस्वीर लगी है। पोस्टर पर लिखा है ईमानारी औऱ जनसेवा की नई पीढी
जनसेवा की विरासत अब आगे बढेगी।
विकास पुरूष का बेटा , बिहार का भविष्य निशांत कुमार Nishant Kumar इसके साथ साथ नीचे दो लाइने और लिखी है जननायक कर्पूरी ठाकुर
karpoori thakur की विचारधारा और नीतिश कुमार जी की कार्यशैली के वारिस -निशांत कुमाऱ।इस पोस्टर के जरिए इस बात का मैसेज दिया है कि नीतिश की राजनैतिक विरासत अब निशांत सम्हालेंगे। पोस्टर को लेकर सिय़ासत भी जोरो पर शुरू हो गई है।
कभी खुलकर नहीं बोले नीतिश और निशांत
निशांत कुमार नीतिश की राजनैतिक विरासत को आगे ले जाऐंगे इस बारे में कभी किसी ने खुलकर नहीं कहा। विरासत को लेकर न खुद मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने कुछ कहा न ही न ही कभी निशांत कुमार ने लेकिन इस पोस्टर ने एक बड़ा संदेश दिया है और इस बात को भी काफी हद तक साफ कर दिया कि अब नीतिश कुमार की राजनैतिक विरासत उनके बेटे निशांत कुमार सम्हालेंगे।
कार्यकर्ताओं कर रहे थे मांग
ऐसा पहली बार नहीं है कि निशआंत कुमार के पोस्टर पटना में लगें हो। इससे पहले भी निशांत के पोस्टर पटान में लगते रहे है। इन पोस्टर में निशांत को जनता दल यूनाइडेट सम्हालने औऱ पार्टी में बड़ी भूमिका निभाने की बात की जाती रही है। लेकिन इस पोस्टर में साफ साफ बताया गया है कि अब निशांत अपने पिता नीतिश की राजनैतिक विरासत को सम्हालेंगे।
साल के अंत में है चुनाव
बिहार में विधानसभा चुनाव सर पर है ऐसे में इस पोस्टर ने बिहार की राजनीति में बड़ा मोड ला दिया है। अभी तक विपक्ष नीतिश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर सत्ता पक्ष पर तंज कसता आ रहा था लेकिन अब नए घटनाक्रम पर विपक्ष का रूख बिहार की राजनीति की दशा और दिशा तय करेगा।