एशिया कप 2025 के फाइनल में हुई ट्रॉफी विवाद के बाद दुनियाभर में ट्रोल हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के प्रमुख और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी अब अपने ही देश में सम्मानित किए जाएंगे। पाकिस्तान में उन्हें “शहीद जुल्फिकार अली भुट्टो उत्कृष्टता स्वर्ण पदक” (Shaheed Zulfikar Ali Bhutto Excellence Gold Medal) से नवाजा जाएगा। याद दिला दें कि फाइनल मुकाबले के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था और यही विवाद दुनियाभर की सुर्खियों में छा गया। लेकिन पाकिस्तान में इस घटना को अलग नजरिए से देखा जा रहा है। यहां नकवी की हरकत को “साहसिक कदम” बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फैसला सिंध और कराची बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट गुलाम अब्बास जमाल ने लिया है। उनका कहना है कि नकवी ने भारत के दबाव के आगे झुकने से इनकार कर पाकिस्तान का गौरव बढ़ाया। जमाल के अनुसार नकवी ने खेल और राजनीति दोनों स्तरों पर देश की इज्जत बचाने का काम किया और इसी ‘वीरता’ के लिए उन्हें गोल्ड मेडल दिया जाएगा। यानी, जहां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नकवी को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, वहीं पाकिस्तान में उन्हें ‘राष्ट्रीय गर्व का प्रतीक’ मानकर सम्मानित किया जा रहा है।
Pakistan Cricket Board भगोड़ा नकवी को मिलेगा गोल्ड मेंडल
-
By DigitalDesk
- Categories: मनोरंजन, मुख्य समाचार
- Tags: #AsiaCup2025 #MohsinNaqvi #PCB #ACC #PakistanCricket #GoldMedal
Related Content
नई दिल्ली ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: सभी के लिए लाभकारी वैश्वीकरण को बढ़ावा
By
DigitalDesk
September 15, 2026
शी चिनफिंग का बुनियादी अनुसंधान मजबूत करने पर लेख 'छ्यूशी ' पत्रिका में प्रकाशित होगा
By
DigitalDesk
September 15, 2026
Gold Silver Price15: सितंबर को सोना हुआ सस्ता, चांदी के भाव स्थिर; खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट
By
DigitalDesk
September 15, 2026
BRICSS ummit: ब्रिक्स डिनर के शाकाहारी मेन्यू पर राहुल गांधी का सवाल, खाने को लेकर क्यों छिड़ी नई सियासत?
By
DigitalDesk
September 15, 2026
सेवा से संकल्प तक… मोदी के 25 साल के सफर को MP में जनभागीदारी से जोड़ने की तैयारी
By
DigitalDesk
September 15, 2026