संसद का मॉनसून सत्र खत्म हो गया। संसद के इस सत्र में कई सारे महत्तवपूर्ण बिल भी पेश किए गए। सत्र की शुरूआत में उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ Vice President Jagdish Dhankhar के इस्तीफे के बाद विपक्ष ने लंबे समय तक उसे मुद्दा बनाया।
उपराष्ट्रपति चुनाव की सरगर्मियां तेज हैं
इधर एनडीए और इंडिया गठबंधन दोनों ने अपने अपने उम्मीदवार को तय कर दिया है। 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति चुनावों के लिए वोटिंग भी होगी। इस बीच विपक्षी दलों के बीच ये सवाल लगातार आ रहा है कि आखिऱ धनखड़ कहां है। क्योंकि संसद का सत्र समाप्त हो चुका है लेकिन इस्तीफे के बाद से किसी सांसद की भी उनसे मुलाकात नहीं हुई।
धनखड़ के लिए खाली कराया सरकारी बंगला -सूत्र
अब संसद का सत्र भी खत्म हो चुका है और राजनैतिक गलियारों में एक ही सवाल है कि आखिर कहां है जगदीप धनखड़। खबर है कि जगदीप धनखड़ के लिए सरकारी बंगले को खाली करा लिया है। उनको अब्दुल कलाम मार्ग पर टाइप 8 में 34 नंबर का बंगला तैयार कराया गया है। इसे सरकार के आवास और शहरी विकास मंत्रालय ने धनखड़ के लिए खाली कराया है। लेकिन खबर है कि धनखड़ ने अभी तक इसके लिए सरकार के मंत्रालय से कोई संपक्र नहीं किया है। वही इस्तीफा देने के बाद से कई सारे सांसदों ने भी धनखड़ से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उनकी तरफ से कोई संवाद वहीं हुआ।
क्या कहता है नियम
नियमों के मुताबिक पूर्व राष्ट्रपति, पूर्व उपराष्ट्रपति और पूर्व प्रधामंत्री को लुटियन्स में 8 टाइप का बंगला अलॉट किया जाता है। या उनके पैतृक गांव में 2 एक़ जमीन आवंटित की जाती है। वही जगदीप धनखड़ के मामले मे पहली बार किसी उपराष्ट्रपति ने समय से पहले इस्तीफा दिया है । साथ ही उनकी तरफ से अभी तक सरकारी बंगले या पैतृक गांव मे जमीन जैसे कोई बात नहीं की गई है।