पहलगाम हमले के बाद भारत सख्त: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बीच पाकिस्तान को पहला सीधा संदेश, सिंधु जल संधि खत्म कर बाढ़ की चेतावनी दी

पहलागाम हमले के बाद भारत ने पहील बार पाकिस्तान को सीधा संदेश भेजा है। भारत ने अपने संदेश में पाकिस्तान के लिए चेतावनी जारी की है। इस चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने भी देश में अलर्ट जारी कर दिया है।

भारत ने पाक से किया सीधा संपर्क
पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर कर आतंकी ठिकानों को नष्ट किया। आपरेशन सिदूंर Operation Sindoor के साथ साथ भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को खत्म कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम के बाद भारत ने पहली बार पाकिस्तान से सीधा संपर्क साधा है। सूत्रो के अनुसार इस्लामाबाद में भारतीय उच्च आयोग ने पाकिस्तान को बताया कि वहां बड़ी बाढ आ सकती है। क्योंकि भारत में सिंधु नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इस बाढ़ का असर से पाकिस्तान में व्यापक तौर पर नुकसान हो सकता है। भारत की चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने भी अलर्ट जारी कर दिया है।

आपरेशन सिदूंर के बाद भारत का ये पहला मैसेज
आपरेशन सिदूंर Operation Sindoor के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और तेजी से बढ़ गया । इसके बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को खत्म कर दिया। इससे तिलमिलाया पाकिस्तान दुनिया की अदालत में इस मामले को लेकर गया । यहां भी भारत ने साफ बता दिया कि ये दिव्पक्षीय मामला है। इसमे किसी के दखल को नहीं बर्दाश्त किया जाएगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच भौगौलिक हालात कुछ ऐसे है हैं कश्मीर से सिंधु और उसकी सहायक नदियों को बहाव भारत से होकर पाकिस्तान की ओर जाता है। ऐसे में भारत ने आम आदमी की जान की सुरक्षा को देखते हुए पाकिस्तान को बाढ़ की आशंका और उसकी तबाही से आगाह किया।

बाढ़ से पहले ही परेशान है पाकिस्तान
पाकिस्तान में बाढ़ से पहले ही आम आदमी बदहाल है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में लगातार 48 घंटे से बारिश हो रही है । ऐसे में आम आदमी के जनजीवन पर सीधा असर प़ड़ रहा है। सरकार ने लगभग बीस हजार लोगों को रेस्कूय करके सुरक्षित जगह पर पहुंचाया है। सतलज और रावी के किनारे बसे लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है। ऐसे में फिलहाल सिंधु से भी बाढ का खतरा दिखाई दे रहे है। इसी आशंका के कारण भारत ने पाकिस्तान के आम आदमी की जान की फिक्र करते हुए पाकिस्तान को चेतावनी दी।

 

Exit mobile version