ICC Test Ranking: में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा, सिराज-कुलदीप को फायदा, बुमराह नंबर-1 पर कायम

आईसीसी ने बुधवार को टेस्ट खिलाड़ियों की नई रैंकिंग जारी की है, जिसमें भारतीय गेंदबाजों और ऑलराउंडर्स ने शानदार प्रदर्शन के दम पर बड़ी छलांग लगाई है। टीम इंडिया के स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर अपनी नंबर-1 की पोजिशन बरकरार रखी है, जबकि मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव की रैंकिंग में सुधार हुआ है। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट लेने वाले मोहम्मद सिराज अब करियर की सर्वश्रेष्ठ 12वीं रैंक पर पहुंच गए हैं। उनके 718 रेटिंग पॉइंट्स हैं। वहीं, स्पिनर कुलदीप यादव को 7 स्थान का फायदा मिला है और वे अब 21वें स्थान पर हैं। बल्लेबाजों की रैंकिंग में यशस्वी जायसवाल को दो पायदान का नुकसान हुआ है। अहमदाबाद टेस्ट में 36 रन की पारी खेलने के बाद वे अब सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। केएल राहुल ने 100 रन की शानदार पारी खेलकर 4 स्थान की बढ़त हासिल की और अब वे 35वें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में रवींद्र जडेजा 187 हफ्तों से टॉप पर कायम हैं। उनके 430 रेटिंग पॉइंट्स हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 104 रन बनाकर करियर की बेस्ट 25वीं रैंक हासिल की है। वहीं, वॉशिंगटन सुंदर को भी 4 स्थान का फायदा हुआ है और वे 11वें स्थान पर आ गए हैं।

Exit mobile version