Gold-Silver Update: 1 अक्टूबर, सोने-चांदी के भाव में जबरदस्त तेजी, जानें आपके शहर का दाम

1 अक्टूबर की सुबह से ही सोने और चांदी के भाव में तेज़ उछाल देखने को मिल रहा है। सुबह 9.50 बजे के आसपास 24 कैरेट सोने की कीमत 117,464 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, जिसमें 1,120 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज हुई। चांदी के भाव में भी तेजी जारी रही और 143,930 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई, जिसमें 831 रुपये प्रति किलो का इजाफा हुआ। इस तेजी ने निवेशकों और खरीदारों की दिलचस्पी बढ़ा दी है।

कल भी सोने और चांदी के भाव में बढ़ोतरी देखी गई थी, लेकिन आज की तेजी उससे कहीं ज्यादा है। एमसीएक्स और IBJA के आंकड़ों के अनुसार सोने ने इस दौरान 116,344 रुपये से लेकर 116,475 रुपये तक और चांदी ने 143,538 रुपये से 144,200 रुपये प्रति किलो तक हाई-लो रिकॉर्ड बनाया है।

Gold Price Today
सोने की कीमतों में यह उछाल मुख्य रूप से वैश्विक बाजार में सोने की मांग बढ़ने और डॉलर के कमजोर होने से जुड़ा बताया जा रहा है। निवेशक इस समय सोने को सुरक्षित निवेश के रूप में देख रहे हैं। सुबह के समय एमसीएक्स में 24 कैरेट सोना 117,464 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

Silver Price Today
चांदी के भाव में भी तेजी देखी जा रही है। 1 अक्टूबर सुबह 9.50 बजे एमसीएक्स पर चांदी 143,930 रुपये प्रति किलो पर थी। इसके अलावा IBJA में कल शाम चांदी का भाव 138,100 रुपये दर्ज किया गया था।

प्रमुख शहरों में आज का भाव

शहर सोने का भाव (₹/10 ग्राम) चांदी की कीमत (₹/किलो)
पटना 117,260 143,640
जयपुर 117,310 143,690
कानपुर 117,350 143,750
लखनऊ 117,350 143,760
भोपाल 117,440 143,870
इंदौर 117,440 143,870
चंडीगढ़ 117,320 143,720

नोट- हमारे द्वारा दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें.

Exit mobile version