Golde Rate : सोना ₹1,00,904 प्रति 10 ग्राम के ऑलटाइम हाई पर, इस साल ₹24,742 हुआ महंगा; जल्द ₹1.04 लाख तक पहुंच सकता है भाव
सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। 7 अगस्त 2025 को इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) ने 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,00,904 प्रति 10 ग्राम दर्ज की, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। यह 452 रुपए की एक दिन की तेजी के साथ आया, जबकि पिछले दिन सोना ₹1,00,452 पर था। इस साल की शुरुआत से अब तक सोने के भाव में ₹24,742 की वृद्धि हो चुकी है, जो निवेशकों और खरीदारों दोनों के लिए बेहद अहम संकेत है। दूसरी तरफ, चांदी की कीमत भी ₹1,020 बढ़कर ₹1,14,505 प्रति किलो पहुंच गई है। देश के प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और भोपाल में भी सोने की कीमतों में उछाल दर्ज हुआ है।
विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चितता, अमेरिका की टैरिफ नीति और जियोपॉलिटिकल टेंशन्स के चलते गोल्ड एक सेफ हेवन इन्वेस्टमेंट बना हुआ है। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने आशंका जताई है कि इस साल के अंत तक सोना ₹1.04 लाख तक पहुंच सकता है और चांदी ₹1.30 लाख तक।
देश के कई बड़े शहरों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की कीमतें इस प्रकार हैं:
जयपुर: ₹1,02,700 (24K), ₹94,150 (22K)
इंदौर, पटना, अहमदाबाद: ₹1,02,600 (24K), ₹94,050 (22K)
लखनऊ, कानपुर: ₹1,02,700 (24K), ₹94,150 (22K)
रायपुर, हैदराबाद: ₹1,02,550 (24K), ₹94,000 (22K)
दिल्ली: ₹1,02,700 (24K), ₹94,150 (22K)
मुंबई, कोलकाता, चेन्नई: ₹1,02,550 (24K), ₹94,000 (22K)
भोपाल: ₹1,02,600 (24K), ₹94,050 (22K)
चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त तेजी
चांदी ने भी इस बार निवेशकों को चौंकाया है। 7 अगस्त को इसकी कीमत ₹1,020 बढ़कर ₹1,14,505 प्रति किलो हो गई। पिछले दिनों 23 जुलाई को चांदी ने ₹1,15,850 प्रति किलो का ऑलटाइम हाई छुआ था। इस साल अब तक चांदी में ₹28,488 की बढ़ोतरी हुई है। जानकारों का मानना है कि चांदी का दाम भी इस साल ₹1.30 लाख प्रति किलो तक पहुंच सकता है।
क्यों बढ़ रही है सोने-चांदी की कीमतें?
केडिया एडवाइजरी के मुताबिक, अमेरिका द्वारा लगाए गए नए टैरिफ और मध्य-पूर्व में जारी राजनीतिक तनाव की वजह से निवेशक सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने-चांदी की ओर रुख कर रहे हैं। इसके अलावा डॉलर में कमजोरी, ब्याज दरों में संभावित कटौती और वैश्विक अनिश्चितता से भी सोने को सपोर्ट मिल रहा है। इसी कारण सोना इस साल अब तक ₹24,742 और चांदी ₹28,488 महंगी हो चुकी है।
सिर्फ BIS हॉलमार्क वाला गोल्ड ही खरीदें
विशेषज्ञों की सलाह है कि उपभोक्ताओं को केवल BIS हॉलमार्क युक्त सोना ही खरीदना चाहिए। हर ज्वेलरी पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होता है जिसे HUID (Hallmark Unique Identification Number) कहा जाता है। यह अल्फान्यूमेरिक कोड होता है जैसे – AZ4524, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि सोना कितने कैरेट का है। इससे ग्राहकों को शुद्धता का भरोसा मिलता है और धोखाधड़ी से बचा जा सकता है।
नोट- हमारे द्वारा दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें.





