Bihar Assembly Election 2025 : बिहार चुनाव से पहले लालू परिवार में सियासी घमासान, तेजस्वी यादव ने किया अकेले चुनाव लड़ने का फैसला

बिहार चुनावों के पहले वहां के सबसे बड़े सियासी परिवार में घमासान मचा है। RJD सुप्रीमो लालूप्रसाद यादव की पारिवारिक कलब लगातार बढती जा रही है इस कलह पर विरोधी दल भी जमकर चुटकी ले रहे है। बीजेपी ने बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को RJD का औरंगजेब बताया। बीजेपी ने सोशल मीडिया सेल के इंचार्ज अमित मालवीय ने आरोप लगाया कि -तेजस्वी RJD के औरंगजेब है। पहले उन्होंने भाई का सियासी गला रेत दिया और अब पिता को कैद में रखकर मुंह बंद करने पर मजबूर कर दिया है।

पोस्ट में तेजस्वी की कमजोर नस भी बताई
बीजेपी आईटी सेल के अमित मालवीय Amit Malviya ने अपीनो पोस्ट में लिखआ कि तेजस्वी यादव की कोई तो कमजोर नस है जिसे संजय यादव ने दबा रखा है। संजय यादव के दबाव में तेजस्वी अफने पूरे परिवार का गला घोट रहे है। अमित मालवीय ने आगे आरोप लगाया कि अब बच्चा बच्चा जानने लगा है कि RJD का रिमोट अब संजय यादव के हाथ में है।

परिवार में मचा है घमासान
लालू प्रसाद यादव Lalu Prasad Yadav के बड़े बेटे तेजप्रताप Tej Pratap को पहले ही पार्टी और परिवार दोनो से ही निकाला दे दिया है। अब लालू की बेटी रोहिणी आचार्य Rohini Acharya भी परिवार से नाराज चल रही है। रोहिणी ने सोशल मीडिया पर पार्टी औऱ परिवार के सभी सदस्यों को फॉलो करना बंद कर दिया। इसके बाद लोगो ने रोहिणी को ट्रोल किया तो सोशळ मीडिय पर उसने सभी की लताड़ भी लगाई। इससे पहले लालू परिवार में तेजप्रताप यादव को लेकर घमासान हो चुका है। एक सोशल मीडिया पोस्ट के चलते तेजप्रताप को पार्टी औऱ परिवार दोनो से छह साल के लिए निकाला मिल गया। इससे पहले मीसा भारती की नाराजगी भी मीडिया के बीच आई। फिर खबरे मिलने लगी कि मीसा और तेजप्रताप मिलकर नई पार्टी बना सकेत है। कुल मिलाकर लालू परिवार में मचा घमासान अब मीडिया औऱ विरोधी दल सभी के सामने है । ऐसे में सभी चुनावों के पहले परिवार के सियासी कलह पर चुटकी लेने से नही चूक रहे।

परिवार में एक ही सदस्य लड़ेगा चुनाव
अंदरखाने की खबर है कि RJD में तेजस्वी ने ये तय किया है कि लालू परिवार से केवल एक ही सदस्य चुनाव लड़ेगा। खबरे है कि ऐसा इसलिए कहा जा रहा कि किसी और के चुनाव लड़ने से तेजस्वी के सामने चुनौतियां बड़ी हो सकती है। इसलिए तेजस्वी अकेले ही मैदान में रहना चाहते है।

 

 

 

 

Exit mobile version