बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर महागठबंधन ने गुरुवार (23 अक्टूबर) को पटना के मौर्या होटल में पहली बार साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस मौके पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, कांग्रेस नेता अशोक गहलोत, बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी, CPI(M) के दीपांकर भट्टाचार्य और अन्य सहयोगी दलों के नेता मौजूद रहे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की गई कि तेजस्वी यादव ही महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार होंगे। यह ऐलान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने किया। वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि लाखों कार्यकर्ता लंबे समय से इस पल का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने बीजेपी पर अपने विधायकों को तोड़ने और खरीदने का आरोप लगाया और कहा, “जब तक बीजेपी को तोड़ेंगे नहीं, तब तक छोड़ेंगे नहीं।” उन्होंने भरोसा दिलाया कि अब महागठबंधन के साथ मिलकर मजबूती से सरकार बनाई जाएगी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर कोई साझा बयान नहीं आया था और दलों के बीच तनातनी भी देखने को मिल रही थी। फिलहाल लगभग 13 सीटों पर महागठबंधन के उम्मीदवार एक-दूसरे के सामने हैं, लेकिन साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सभी दलों ने जनता को यह भरोसा दिलाया कि गठबंधन मजबूत है और सभी सदस्य मिलकर चुनाव लड़ेंगे। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस बिहार चुनाव की रणनीति और गठबंधन की एकजुटता को दिखाने का महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Bihar Elections 2025: महागठबंधन का बड़ा ऐलान, तेजस्वी यादव होंगे CM फेस
-
By DigitalDesk
- Categories: पटना, बिहार, मुख्य समाचार, राजनीति
- Tags: #BiharElections2025 #Mahagathbandhan #TejashwiYadav #MukeshSahani #RJD #Congress #VIP
Related Content
भारत ने रचा इतिहास: टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर बना तीसरी बार चैंपियन
By
DigitalDesk
March 9, 2026
ईरान युद्ध के बीच तेल कीमतों पर बोले ट्रंप... “दबाव कम करने के लिए कदम उठाने को तैयार”
By
DigitalDesk
March 8, 2026
CA इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026: टॉप-3 में दो बेटियां...फातिमा और वान्या ने बढ़ाया गौरव
By
DigitalDesk
March 8, 2026
इजरायल-ईरान युद्ध: लेबनान पर फिर हमला, नेतन्याहू ने कहा – आगे और “कई बड़े सरप्राइज”
By
DigitalDesk
March 8, 2026
अयोध्या की तरह ब्रजधाम का विकास...श्री कृष्ण के दर्शन कर सीएम योगी ने की ये बड़ी घोषणा
By
DigitalDesk
March 8, 2026