Asia Cup 2025: चैंपियन टीम को मिलेगी 2.6 करोड़ की प्राइज मनी, उपविजेता को भी बड़ा इनाम

एशिया कप 2025 की शुरुआत आज यानी 9 सितंबर से हो रही है और इस बार टूर्नामेंट को लेकर रोमांच पहले से कहीं ज्यादा है। अबू धाबी में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें शामिल हो रही हैं, जिन्हें दो ग्रुप्स में बांटा गया है। ग्रुप-ए में भारत, पाकिस्तान, ओमान और यूएई हैं, जबकि ग्रुप-बी में गत विजेता श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और हॉन्ग कॉन्ग को जगह मिली है। सबसे बड़ा मुकाबला 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच होगा, जिसका क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच, टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही सबसे चर्चित खबर प्राइज मनी को लेकर सामने आई है। दरअसल, इस बार एशिया कप की इनामी राशि में बड़ा इजाफा किया गया है। विजेता टीम को करीब 2.6 करोड़ रुपये मिलेंगे, जो लगभग 300,000 अमेरिकी डॉलर के बराबर है। यह इनाम राशि 2022 की तुलना में करीब 1 करोड़ रुपये ज्यादा है। पिछली बार श्रीलंका ने यह खिताब अपने नाम किया था और उन्हें 1.6 करोड़ रुपये का इनाम मिला था। वहीं उपविजेता पाकिस्तान को 79.66 लाख रुपये से नवाजा गया था। इस बार न केवल विजेता बल्कि उपविजेता और बेस्ट परफॉर्मर खिलाड़ियों के लिए भी आकर्षक प्राइज मनी का ऐलान किया गया है।

विजेता टीम को मिलेगा बड़ा इनाम
एशिया कप 2025 में खिताब जीतने वाली टीम को 2.6 करोड़ रुपये की प्राइज मनी दी जाएगी। यह राशि 2022 टी20 एशिया कप की तुलना में 1 करोड़ रुपये ज्यादा है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, यह रकम लगभग 300,000 अमेरिकी डॉलर बैठती है। यह इनाम टीम के खिलाड़ियों और बोर्ड के लिए बड़ी प्रोत्साहन राशि साबित होगी।

उपविजेता को भी मिलेगा मोटा इनाम
विजेता टीम के बाद उपविजेता को भी शानदार इनाम मिलेगा। इस बार दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 1.3 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। 2022 में पाकिस्तान को उपविजेता होने पर 79.66 लाख रुपये मिले थे। यानी इस बार रनर-अप टीम को भी दोगुनी से ज्यादा राशि से नवाजा जाएगा।

खिलाड़ियों के लिए खास प्राइज मनी
टीमों के साथ-साथ खिलाड़ियों को भी एशिया कप 2025 में इनाम मिलेगा। टूर्नामेंट के अंत में ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ को 12.5 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। इसके अलावा, ‘मैन ऑफ द मैच’ अवॉर्ड्स भी हर मैच में अलग से दिए जाएंगे। इससे खिलाड़ियों का उत्साह और बढ़ने वाला है।

भारत-पाकिस्तान मैच बना केंद्र बिंदु
हालांकि प्राइज मनी की चर्चा हो रही है, लेकिन टूर्नामेंट का सबसे बड़ा आकर्षण भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला महामुकाबला रहेगा। यह मैच 14 सितंबर को खेला जाएगा। क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि इस बार का टूर्नामेंट न सिर्फ रोमांच बल्कि खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और बड़ी इनामी राशि के लिए भी यादगार रहेगा।

Exit mobile version