संजय बांगड़ की बेटी अनाया ने किया बड़ा खुलासा, ‘राइज एंड फॉल’ में सुनाया चौंकाने वाला किस्सा

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और कोच संजय बांगड़ की बेटी अनाया बांगड़ (पहले आर्यन बांगड़) ने एक बार फिर सुर्खियां बटोरी हैं। जेंडर चेंज के बाद अपनी पहचान के साथ सामने आईं अनाया ने हाल ही में रिएलिटी शो राइज एंड फॉल में एक ऐसे क्रिकेटर से जुड़ा चौंकाने वाला राज खोला, जिसने उन्हें बिना बातचीत के आपत्तिजनक फोटो भेज दी थी। अनाया के इस खुलासे से शो में मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।

रिएलिटी शो में किया हैरान करने वाला दावा
अनाया बांगड़ ने शो के दौरान बताया कि जब उन्होंने अपनी जेंडर ट्रांजिशन की घोषणा की थी, उसके कुछ महीने बाद उन्हें सोशल मीडिया पर एक मशहूर क्रिकेटर ने ऐड किया। बिना बातचीत शुरू किए ही उस खिलाड़ी ने उन्हें अश्लील तस्वीर भेज दी। उन्होंने कहा कि यह घटना दिसंबर-जनवरी के बीच की है और फोटो देखकर वह खुद भी चौंक गई थीं।

कंटेस्टेंट्स को सुनाई कहानी
अनाया ने साथी प्रतिभागियों से बातचीत करते हुए कहा कि उस समय वे सोशल मीडिया पर एक्टिव थीं और अपनी जिंदगी से जुड़े कंटेंट शेयर करती थीं। तभी अचानक एक क्रिकेटर ने उन्हें रिक्वेस्ट भेजी और कुछ समय बाद सीधे अनुचित तस्वीर भेज दी। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह खिलाड़ी जाना-पहचाना नाम है, तो अनाया ने जवाब दिया– “उसे तो सब जानते हैं।”

क्रिकेट से जुड़ी रही है अनाया की जर्नी
जेंडर चेंज से पहले आर्यन बांगड़ ने क्रिकेट में अपना करियर बनाने की शुरुआत की थी। 18 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई के इस्लाम जिमखाना क्लब से खेलना शुरू किया। बाद में इंग्लैंड के हिंकले क्रिकेट क्लब और 2019 की कूच बिहार ट्रॉफी में पुडुचेरी की ओर से भी खेले। इस दौरान उन्होंने 5 मैचों में 300 रन बनाए थे, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल रहे। साथ ही उन्होंने 20 विकेट भी चटकाए।

महिला क्रिकेट टीम में खेलने की ख्वाहिश
अनाया अब महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा बनने का सपना देख रही हैं। इसके लिए उन्होंने आईसीसी और बीसीसीआई से संपर्क किया है ताकि ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों के लिए क्रिकेट में जगह बनाई जा सके। अनाया का मानना है कि उन्हें भी महिला क्रिकेट में योगदान देने का मौका मिलना चाहिए।

 

 

 

 

Exit mobile version