खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए पंजाब में पुलिस अलर्ट है। यहां होशियारपुर में पुलिस का सर्च ऑपरेशन चौथे दिन भी चल रहा है। बता दें पंजाब पुलिस को जानकारी मिली थी कि अमृतपाल दसूहा की एक शुगर मिल में हो सकता है। इस जानकारी के आधार पर पंजाब पुलिस की लगभग कई गाड़ियां दसूहा की शुगर मिल के बाहर जा पहुंचीं।
- पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी
- होशियारपुर पुलिस कर रही छापेमारी
- अमृतपाल की तलाश में छापेमारी जारी
- दसूहा की शुगर मिल में पुलिस का छापा
- 300 से अधिक पुलिसकर्मियों की टीम ने मारा छापा
अमृतपाल को पकड़ने के लिए एसएसपी होशियारपुर ही नहीं दूसरे पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में गाड़ियां मिल के अंदर पहुंची। तलाशी ली गई, इन गाड़ियों में 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी पहुंचे थे। बता दें हो होशियारपुर के दसूहा की शुगर मिल की तलाशी अभियान के बाद आधी रात को पुलिस की करीब 10 गाड़ियां शुगर मिल के पिछले दरवाजे से बाहर निकली। शुगर मिल में तलाशी अभियान के दौरान जिले को जोड़ने वाले रास्तों पर नाकाबंदी की गई और आने जाने वालों की तलाशी ली। वहीं पुलिस की 10 गाड़ियां से शुगर मिल के बाहर निकली और अन्य पुलिसकर्मियों के साथ पुलिस अधिकारियों ने शुगर मिल में ही बैठक की। इस दौरान अमृतपाल को पकड़ने के लिए आगे की रणनीति तैयार बनाई गई। पंजाब पुलिस ने गांव पंडोरी बीबी ही नहीं हरखोवाल, धक्कोवाल, अत्तोवाल, साहरी, काहरी, मोना कलां, मोना खुर्द, फुगलाना, भुंगरनी के अलावा दूसरे कई गांवों में खाली पड़ी मकानों, कोठियों, पोल्ट्री से लेकर खेतों और डेरों तक में सर्च अभियान चलाया।
अमृतपाल पहले भी दे चुका है चकमा
बता दें 28 मार्च को भी पुलिस की टीम को अमृतपाल के फगवाड़ा से होशियारपुर की तरफ एक इनोवा गाड़ी में जा ने की सूचना मिली थी। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए होशियारपुर जिले में पड़ने वाले रावलपिंडी पुलिस स्टेशन पर नाकेबंदी की, लेकिन आगे चल रही इनोवा गाड़ी पीछे से मोड़कर से तेजी से भगाया। पुलिस ने उस गाड़ी का पीछा किया। इसके बाद अमृतपाल और उसका साथी मथइंया खुर्द गुरुद्वारे के पास गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। दीवार फांदकर खेत के रास्ते भाग गया। अंधेरा होने की वजह से पुलिस उसे नहीं खोज पाई। पुलिस लगातार अमृतपाल को जल्द पकड़े जाने का दावा करती रही। इस कवायद के बाद भी अमृतपाल अब तकपुलिस की पकड़ से दूर है।
भारत नेपाल बॉर्डर पर फोटो चस्पा
बता दें खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। भगोड़े अमृतपाल के खिलाफ बड़े पैमाने पर राज्यव्यापी तलाशी अभियान शुरू किया है। कई अन्य खालिस्तान समर्थकों को हिरासत में भी लिया है। अब तक कई लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है। इतना ही नहीं भारत नेपाल के बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद के सोनौली बॉर्डर पर अमृतपाल सिंह के पोस्टर लगाए गए हैं। साथ ही सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने चौकसी बढ़ा दी है। भारत से नेपाल जाने वाले लोगों सहित गाड़ियों की सघन तलाशी लगातार ली जा रही है। जिसके बाद नेपाल में प्रवेश करने दिया जा रहा है।
चर्चा है खालिस्तान समर्थक अमृतपाल पिछले दिनों शाहाबाद आया था और वहां से अपने सहयोगी पलप्रीत के साथ फरार हो गया अमृतपाल जब से फरार हुआ है उसने न केवल हुलिया बदला है बल्कि वाहन भी बदल रहा है। इसको लेकर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह चौकननी हैं। सभी नाकों पर जवान सतर्कता बरत रहे हैं





