Sunday, June 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ में भीषण सड़क हादसा: कार-ट्रक में टक्कर…एक ही परिवार के चार लोगों की जिंदा जलकर मौत

DigitalDesk by DigitalDesk
September 23, 2025
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, लखनऊ, शहर और राज्य, संपादक की पसंद
0
A horrific road accident took place in Aligarh Uttar Pradesh on Monday evening
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

अलीगढ़ में भीषण सड़क हादसा: कार-ट्रक में टक्कर…एक ही परिवार के चार लोगों की जिंदा जलकर मौत

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सोमवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाईवे-91 (आगरा–अलीगढ़ मार्ग) पर थाना अकराबाद क्षेत्र के नानऊ पुल के पास एक तेज रफ्तार कार और मिनी ट्रक आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियों में आग लग गई और लपटों ने देखते ही देखते पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।

Related posts

OpenAI avd Anthropic

AI उद्योग के दो दिग्गज Anthropic And OpenAI की संभावित ऐतिहासिक IPO एंट्री…

June 7, 2026
Investment Forum 2026 in Indore

मध्यप्रदेश से लैटिन अमेरिका तक बढ़ी व्यापारिक उड़ान, 19% निर्यात वृद्धि ने खोले नए वैश्विक अवसर

June 7, 2026
  • नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा
  • तेज रफ्तार कार और मिनी ट्रक की टक्कर
  • हादसे के बाद दोनों गाड़ियों में लगी आग
  • हादसे में चार की मौत, एक घायल
  • आग लगने से एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत

इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतकों में दो मासूम बच्चे, एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। बच्चों की उम्र महज 5 और 8 वर्ष बताई जा रही है। कार में सवार परिवार मंदिर से दर्शन करके लौट रहा था। वहीं, एक व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने बचा लिया और गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां से उसे आगरा रेफर करने की तैयारी चल रही है।

आग ने नहीं दिया भागने का मौका

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा शाम करीब 6 बजे हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार और ट्रक के ईंधन टैंक फट गए और तेज धमाके के साथ आग की लपटें उठीं। दोनों वाहन आपस में चिपक गए और सवार लोग अंदर फंस गए। आग इतनी भीषण थी कि किसी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। चंद मिनटों में ही पूरा वाहन आग का गोला बन गया।

पहचान मुश्किल, शव पोस्टमार्टम को भेजे

चारों शव बुरी तरह जल जाने के कारण पहचान करना मुश्किल हो रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मृतक सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं, लेकिन आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी। हालांकि हादसे की सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण अमृत जैन, थाना पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब 30–40 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने ट्रैफिक को डायवर्ट कर रास्ता साफ कराया।
एसपी ग्रामीण अमृत जैन ने हादसे को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि ड्राइवर की लापरवाही, ओवरस्पीड या तकनीकी खराबी की जांच की जाएगी। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को तत्काल सहायता राशि के रूप में 2-2 लाख रुपये मुआवजा देने का आश्वासन दिया है।

सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल

इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर हाईवे पर सड़क सुरक्षा और ओवरस्पीड पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि हाईवे पर स्पीड लिमिट और वाहनों की सख्त चेकिंग की जाएगी। साथ ही सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा ताकि भविष्य में ऐसे हादसे रोके जा सकें।

उन्नाव में भी हादसा, तीन की मौत

इसी दिन उन्नाव जिले के बांगरमऊ थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हुआ। यहां ट्रक का पहिया बदल रहे चालक और परिचालक को तेज रफ्तार ट्रेलर ने कुचल दिया। हादसे में चालक, परिचालक और ट्रेलर चालक तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। अलीगढ़ और उन्नाव की ये घटनाएं इस बात का सबूत हैं कि तेज रफ्तार और लापरवाही सड़क पर सबसे बड़े खतरे हैं। अलीगढ़ में एक ही परिवार के चार लोगों की जलकर मौत ने पूरे इलाके को दहला दिया है। प्रशासन और पुलिस अब सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती बरतने की बात कर रहे हैं, लेकिन सवाल यही है कि क्या ये कदम भविष्य में ऐसी त्रासदी रोक पाएंगे? (प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 351
Tags: #Car-truck collision#Four people burned alive#Horrible road accident#Horrific road accident in Aligarh
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version