राशिफल…वृषभ, सिंह समेत 6 राशियों का होगा भाग्योदय…शुक्र गोचर से बढ़ेगी खुशियां, संपत्ति और लाभ में वृद्धि..जानें आज का राशिफल
3 से 9 नवंबर 2025 का सप्ताह कई राशियों के लिए भाग्यवृद्धि, सुख-संपत्ति और सफलता लेकर आ रहा है। इस हफ्ते की शुरुआत सोम प्रदोष व्रत के साथ हो रही है। इस समय शुक्र ग्रह अपनी ही राशि तुला में गोचर कर रहे हैं, जिससे मालव्य राजयोग बन रहा है। वहीं, मंगल ग्रह भी अपनी ही राशि वृश्चिक में अस्त होंगे, जिससे रूचक राजयोग का निर्माण होगा।
नवंबर के पहले सप्ताह का ग्रह गोचर विशेष
सूर्य का विशाखा नक्षत्र और शुक्र का स्वाति नक्षत्र में संचरण भी विशेष फलदायी रहेगा। इन ग्रह स्थितियों का असर विशेष रूप से वृषभ, सिंह, तुला, वृश्चिक, मिथुन और कन्या राशि के जातकों पर शुभ रूप से पड़ेगा। आइए जानते हैं इस सप्ताह मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए क्या लेकर आ रहा है भाग्य।
मेष (Aries)
नवंबर के पहले सप्ताह में मेष राशि वालों की पुरानी परेशानियां दूर होंगी। कार्यक्षेत्र में प्रगति के साथ आर्थिक स्थिति सुधरेगी। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा लेकिन काम का दबाव अधिक रहेगा। गुप्त बातें किसी से साझा न करें। पारिवारिक स्तर पर सुखद समय रहेगा, संतान से शुभ समाचार प्राप्त होगा। सेहत पर ध्यान दें और विवादों से बचें।
वृषभ (Taurus)
इस सप्ताह भाग्य का विशेष साथ मिलने वाला है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां और सम्मान की प्राप्ति होगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे, आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। अटका हुआ धन वापस मिलेगा। सामाजिक और पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सेहत से जुड़ी परेशानियां कम होंगी और किसी धार्मिक आयोजन में भाग लेने का अवसर मिल सकता है।
मिथुन (Gemini)
भाग्य प्रबल रहेगा और इस सप्ताह आप अपने प्रयासों से सफलता प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में तरक्की और धनलाभ के योग हैं। पारिवारिक सहयोग मिलेगा और जीवनसाथी के साथ यात्रा के योग हैं। भाई-बहनों का समर्थन मिलेगा, जिससे कई अधूरे कार्य पूरे होंगे। विद्यार्थी वर्ग को गुरुजनों का मार्गदर्शन और अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।
कर्क (Cancer)
सप्ताह की शुरुआत में खर्च अधिक रह सकता है। अनावश्यक खर्चों से बचें। कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन सप्ताह के मध्य से स्थितियां सुधरेंगी। अहंकार या वाणी की कठोरता रिश्तों में तनाव ला सकती है। आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे सुधरेगी। पेट या पाचन से संबंधित दिक्कतों से बचें। सप्ताह के अंत में कुछ राहत मिलेगी।
सिंह (Leo)
इस सप्ताह सिंह राशि वालों का भाग्योदय होगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति और सम्मान मिलेगा। व्यापारियों को बड़ा लाभ मिलने के संकेत हैं। लव लाइफ में रिश्तों की मंजूरी या कोई बड़ा कदम संभव है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। यात्रा और निवेश के नए अवसर सामने आएंगे। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और संपत्ति में वृद्धि संभव है।
कन्या (Virgo)
शुक्र गोचर से कन्या राशि वालों को मालव्य योग का लाभ मिलेगा। घर-परिवार में सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगी और नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के अवसर मिलेंगे। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में लाभ संभव है। संतान और माता-पिता से सुख मिलेगा। सप्ताह के अंत में मित्रों के साथ मुलाकात और हर्ष का वातावरण रहेगा।
तुला (Libra)
शुक्र आपकी ही राशि में होने से आपका आत्मविश्वास और आकर्षण बढ़ेगा। मान-सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक दृष्टि से सप्ताह लाभकारी रहेगा। नई नौकरी या प्रमोशन के योग हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। किसी रुके हुए काम का समाधान मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
वृश्चिक (Scorpio)
मंगल की स्थिति से रूचक योग बन रहा है, जो आपको ऊर्जा और सफलता देगा। करियर में तरक्की और धनलाभ के योग हैं। नया व्यवसाय शुरू करने वालों के लिए सप्ताह उत्तम रहेगा। पारिवारिक माहौल में खुशी रहेगी। धार्मिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। खर्च में वृद्धि संभव है लेकिन लाभ भी मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।
धनु (Sagittarius)
इस सप्ताह व्यापारिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा। नौकरी बदलने या नई शुरुआत के अवसर बनेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मध्य सप्ताह में स्वास्थ्य को लेकर कुछ सावधानी रखें। आत्मविश्वास बढ़ेगा और किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। परिजनों के साथ सौहार्द बनाए रखें, रिश्तों में मजबूती आएगी।
मकर (Capricorn)
कार्यस्थल पर आपके प्रदर्शन की सराहना होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी, हालांकि खर्च भी बढ़ेंगे। पुराने कर्ज से राहत मिल सकती है। मित्रों के साथ बाहर घूमने की योजना बनेगी। सेहत का ध्यान रखें। किसी निवेश से दीर्घकालिक लाभ मिल सकता है। परिवार में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है।
कुंभ (Aquarius)
मकान या वाहन खरीदने के योग हैं। पुराना कोई कार्य पूरा होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए समय अनुकूल है। प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी। सेहत मजबूत रहेगी। आर्थिक रूप से सप्ताह मजबूत रहेगा। भाई-बहनों का साथ मिलेगा और घर में कोई खुशी का माहौल रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा।
मीन (Pisces)
मीन राशि वालों को करियर में नई दिशा मिल सकती है। किसी ट्रांसफर या पद परिवर्तन के संकेत हैं। दोस्तों को उधार देने से बचें। मानसिक तनाव से बचें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विद्यार्थी वर्ग को अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। सप्ताह के अंत में छोटी यात्रा के योग बन सकते हैं।
नवंबर का पहला सप्ताह कई राशियों के लिए सौभाग्यशाली रहेगा। वृषभ, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक और मिथुन राशि वाले जातकों को विशेष रूप से ग्रहों का साथ मिलेगा। प्रेम, धन, करियर और संपत्ति से जुड़े मामलों में शुभ समाचार मिल सकते हैं। वहीं मेष, कर्क, मकर और मीन राशि वालों को स्वास्थ्य और खर्चों पर थोड़ा संयम रखना होगा। ग्रहों की अनुकूलता का सही लाभ लेने के लिए इस सप्ताह शुक्र और मंगल के मंत्रों का जाप तथा शुभ कर्म करना अत्यंत फलदायी रहेगा।





