राशिफल 6 सितंबर 2025 : किसका बढ़ेगा खर्च और किसको मिलेगी खुशखबरी, जानें सभी राशियों का हाल
मेष और कन्या के साथ वृश्चिक राशि के जातकों को मिलेगा लाभ तो वहीं सिंह और तुला राशि के जातकों की की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इधर वृषभ और मकर राशि के जातकों को खर्च और स्वस्थ्य पर ध्यान देने की ज़रूरत है।
पटना बिहार। आज 6 सितंबर 2025, शनिवार के दिन की शुरुआत अच्छी होगी। आज खगोलीय दृष्टि से कई राशि के जातकों यों के लिए अतंत चतुर्थी का त्यौहार शुभ संयोग लेकर आया है। आज चंद्रमा जहां धनु राशि में गोचर कर रहे हैं तो वहीं शनि कुंभ राशि में वक्री हैं। वहीं शुक्र कर्क में और बुध कन्या राशि में विराजमान हैं। यह स्थिति खासतौर पर आर्थिक मामलों और पारिवारिक रिश्तों में नए मोड़ ला रही है। जहां कुछ राशि वालों के लिए दिन खुशखबरी और लाभकारी रहेगा, वहीं कुछ को खर्चों और सेहत संबंधी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
मेष राशि
आज आपके प्रभाव और सम्मान में वृद्धि होगी। अचानक धन लाभ या किसी नई जिम्मेदारी का मौका मिल सकता है। जो लोग नई नौकरी या प्रोजेक्ट शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए दिन बेहद अनुकूल है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में रोमांस के अवसर मिलेंगे।
वृषभ राशि
खर्चों में वृद्धि का योग बन रहा है। सुख-सुविधाओं पर ज्यादा धन खर्च हो सकता है। हालांकि भाग्य का साथ मिलेगा और निवेश से लाभ के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलेगी। धर्म-कर्म और सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
मिथुन राशि
आज आपको अपने विरोधियों और लेन-देन के मामलों में सतर्क रहना होगा। किसी को उधार देने से बचें। सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वालों को सम्मान मिल सकता है। परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा, जिससे मानसिक बल मिलेगा।
कर्क राशि
सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। कोई पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है। इसके बावजूद करियर में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। साझेदारी में काम करने वालों को लाभ मिलेगा। परिवार और जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे।
सिंह राशि
भाग्य का साथ मिलने से अधूरे काम पूरे होंगे। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहेंगे। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरीपेशा जातकों को कामकाज में तनाव का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन शाम तक राहत मिल जाएगी। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।
कन्या राशि
दिन अत्यंत शुभ है। आर्थिक लाभ और कानूनी मामलों में जीत की संभावना है। ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। दोस्तों और परिवार के साथ तालमेल बेहतर रहेगा। जल्दबाजी से बचें, वरना अच्छे मौके हाथ से निकल सकते हैं।
तुला राशि
पद और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। अचानक धन लाभ का योग है। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। हालांकि दिन के मध्य में कुछ छोटी परेशानियाँ सामने आ सकती हैं, जिन्हें धैर्य से संभालना होगा।
वृश्चिक राशि
आर्थिक मोर्चे पर दिन बेहद लाभकारी रहेगा। कारोबार में विस्तार होगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिलने के योग हैं। जीवनसाथी का सहयोग और समर्थन मिलेगा।
धनु राशि
भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। मेल-मिलाप और सामाजिक दायरे का विस्तार होगा। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर सम्मान मिलेगा। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। प्रेम संबंधों में कुछ तनाव हो सकता है, साथी की कड़वी बातें मन को दुखी कर सकती हैं।
मकर राशि
दिन सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को ट्रांसफर या स्थान परिवर्तन की संभावना है। अतिरिक्त कमाई के अवसर मिल सकते हैं। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। लेकिन सेहत पर ध्यान देना बेहद ज़रूरी है, खान-पान में लापरवाही नुकसानदेह हो सकती है।
कुंभ राशि
दिन बेहद अनुकूल है। पैतृक संपत्ति से लाभ और पुराने निवेश से फायदा होगा। आर्थिक मोर्चे पर बड़ी सफलता मिलेगी। परिवार में खुशियाँ रहेंगी। किसी नई योजना पर काम करने का अवसर मिलेगा।
मीन राशि
दिन शुभ रहेगा। कार्यस्थल पर प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। नई डील या अवसर मिल सकते हैं। कमाई बढ़ने की संभावना है। परिवार के साथ मेल-जोल रहेगा। बिजनेस में नए कॉन्ट्रैक्ट या पार्टनरशिप से फायदा होगा।





