राशिफल – 2 अक्टूबर 2025, गुरुवार
बुध तुला में संवाद और रिश्तों में स्पष्टता..शुक्र और मंगल भरेंगे प्रेम संबंधों में रंग
आज का दिन शांति और सद्भाव का संदेश लिए हुए है.. चंद्रमा कन्या राशि में गोचर करेगा और सूर्य तुला राशि में रहेगा। बुध तुला में होने से संवाद और रिश्तों में स्पष्टता आएगी, वहीं शुक्र और मंगल का संयोग प्रेम संबंधों में तीव्रता ला सकता है। राहु-मीन और केतु-कन्या में होने से निर्णय लेते समय संयम आवश्यक है।
मेष (Aries)
आज का दिन जीवनसाथी के साथ मधुरता बढ़ाने वाला रहेगा। यदि आप अविवाहित हैं तो मनपसंद रिश्ता मिलने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। निवेश सोच-समझकर करें।
लकी कलर: लाल
उपाय: हनुमान जी को लाल चोला चढ़ाएं।
वृषभ (Taurus)
आपकी मेहनत आज रंग लाएगी। दांपत्य जीवन में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। परिवार में नए सदस्य के आने की संभावना है। सेहत का ध्यान रखें, ज्यादा तैलीय भोजन से परहेज करें।
लकी कलर: हरा
उपाय: भगवान शिव को बेलपत्र चढ़ाएं।
मिथुन (Gemini)
रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। अविवाहित जातकों को जीवनसाथी की तलाश में अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। पार्टनर के साथ वाद-विवाद से बचें। आज यात्रा के योग भी हैं।
लकी कलर: आसमानी
उपाय: गाय को गुड़ खिलाएं।
कर्क (Cancer)
आज भावनाओं पर नियंत्रण रखें। परिजनों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। करियर में नई राह मिल सकती है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। खर्च अधिक रहेगा।
लकी कलर: सफेद
उपाय: चावल का दान करें।
सिंह (Leo)
सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंध विवाह में बदल सकते हैं। आज आपके आत्मविश्वास से सब प्रभावित होंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या सैलरी बढ़ने की संभावना है।
लकी कलर: सुनहरा
उपाय: सूर्य को अर्घ्य दें।
कन्या (Virgo)
आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। परिवार में किसी पुराने विवाद का समाधान होगा। नौकरी और बिजनेस में संतुलन बनाने की कोशिश करें। सेहत में सुधार होगा।
लकी कलर: हल्का हरा
उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।
तुला (Libra)
प्रेम जीवन में रोमांस और गहराई बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आर्थिक रूप से नए स्रोत बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको नेतृत्व का अवसर मिलेगा।
लकी कलर: गुलाबी
उपाय: माता लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाएं।
वृश्चिक (Scorpio)
आज का दिन रोमांचक रहेगा। मित्रों के साथ समय अच्छा गुजरेगा। बिजनेस पार्टनरशिप में लाभ होगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, आलस्य से बचें।
लकी कलर: मैरून
उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
धनु (Sagittarius)
विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। किसी बड़े लक्ष्य की ओर कदम बढ़ा सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके लिए शुभ रहेगा।
लकी कलर: पीला
उपाय: विष्णु जी को पीली वस्तु अर्पित करें।
मकर (Capricorn)
कामकाज में सफलता मिलेगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। संतान से सुख मिलेगा। दांपत्य जीवन मधुर होगा। धन लाभ की प्रबल संभावना है।
लकी कलर: नीला
उपाय: शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करें।
कुंभ (Aquarius)
आपके विचारों को लोग सराहेंगे। बिजनेस में नए कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं। दफ्तर में सीनियर का सहयोग मिलेगा। अविवाहित जातकों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है।
लकी कलर: बैंगनी
उपाय: नीम के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं।
मीन (Pisces)
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। भावनाओं पर काबू रखना जरूरी है। नौकरी में ट्रांसफर या बदलाव हो सकता है। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी।
लकी कलर: समुद्री हरा
उपाय: मछलियों को आटा खिलाएं।
कुल मिलाकर 2 अक्टूबर 2025 का दिन रिश्तों और संवाद को मजबूत करने वाला है। प्रेम, परिवार और करियर में संतुलन बनाए रखने से सफलता जरूर मिलेगी। प्रकाश कुमार पांडेय