इंदौर के हनीमून कपल Honeymoon couple में राजा की हत्या को लेकर एक एक परतें खुलती जा रही है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि राजा की हत्या उसकी पत्नी सोनम ने ही करवाई है। पुलिस की माने तो राजा को हत्या के इरादे से ही शिंलाग Shinlag ले जाया गया है। मेघालय पुलिस को सोनम के कॉल डिटेल से और भी बहुत जानकारियां मिली है। पुलिस की माने तो हत्या का वजह सोनम का किसी और के साथ प्रेम प्रसंग रहा।
सोनम के कॉल डिटेल मे हुआ खुलासा
इंदौर के हनीमून कपल केस में मेघालय पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान सोनम रघुवंशी Sonam Raghuvanshi की कॉल डिटेल निकाली गई इससे पता चला कि सोनम देर देर तक किसी युवक के टच में थी। वो उससे घंटो बातें करती थी। पुलिस ने इस युव की पहचान राज कुशवाह नाम से की। ये इंदौर का रहने वाला था। राज कुशवाह ने अपने दो दोस्तों के साथ राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रची। राजा की हत्या के लिए राज कुशवाह अपने दोस्तों के साध इंदौर से शिलांग तक गया था।
इंदौर से हत्या के लिए गए शिलांग
पुलिस के मुताबिक हत्या के तीनों आरोपी इंदौर से शिलांग Indore to Shillong तक सोनम और राजा का पीछा करते रहे। इस दौरान सोनम अपने मित्र राज के लगातार टच में बनी रही। सोनम का प्रेमी राज कुशवाह अपने दो दोस्तों विशाल चौहान और आकाश राजपूत के साथ दोनों का पीछा कर रहे थे। तीनों दोस्तों ने गुवाहाटी में इसे लेकर शिलांग तक राजा और सोनम का पीछा किया।
हथियार खरीदा था शिलांग से
पुलिस के मुताबिक राजा की हत्या के लिए वहीं से हथियार को खरीदा गया था। ये हथियार स्थानीय लोग दाओ कहते हैं। इस हथियार को स्थानीय लोग वहां इस्तेमाल करते हैं। सोनम और साथियों के गिरफ्तारी के बाद पुलिस एक एक कर कई खुलासे कर रही है। स्थानीय गाइड ने पुलिस को बताया था कि घूमने जाते समय तीनो लोग राजा औऱ सोनम के साथ ही थे। सोनम पीछे पीछे चल रही थी औऱ राजा राज कुशवाह औऱ उसके दोस्तों के साथ आगे आगे चल रहा था। जैसे ही सूनसान घाटी आई राज कुशवाह के दोस्त आनंद ने राजा पर वार किया। फिर एक के बाद एक तीनों ने राजा पर वार किया और उसकी हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक इस हत्याकांड में सोनम का पूरा पूरा सहयोग था।
मेघालय पुलिस की पूछताछ जारी
मेघाटलय पुलिस ने सोनम उसके दोस्त राज को गिरफ्तार कर लिया है। इसके एक साथी की तलाश में पुलिस जुटी है। सोनम औऱ राजा की सआदी 11 मई को हुई थी। दोनो 22 को हनीमून मानने शिलांग निकले पहले वो दोनो गुवाहाटी रूके उसके बाद शिलांग गए। वही मौका पाकर सोनम के दोस्तों ने राजा की हत्या कर दी। हत्या के समय सोनम और राजा