जानें इस बार उज्जैन महाकाल मंदिर में क्यों नहीं मनेगी बड़े स्तर पर होली…! क्या बाबा महाकाल नहीं खेलेंगे हर साल की तरह इस बार ‘होली”

Holi in Ujjain Mahakal

जानें इस बार उज्जैन महाकाल मंदिर में क्यों नहीं मनेगी बड़े स्तर पर होली…! क्या बाबा महाकाल नहीं खेलेंगे हर साल की तरह इस बार ‘होली”…मंदिर समिति ने लागू किये ये सख्त नियम

उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में इस साल होली और रंगपंचमी पर रंग गुलाल नहीं उड़ेगा। भक्तों के लिए इस बार सख्त नियम लागू कर दिए गए हैं। बता दें देश भर में परंपरागत होलिका दहन और इसके बाद धुलेंडी का उत्सव मनाया जाएगा। लेकिन बाबा महाकाल के दरबार में पिछले साल हुई आगजनी के हादसे के बाद इस बार मंदिर प्रबंधन ने सख्त नियम लागू कर दिए हैं। मंदिर परिसर में रंग और गुलाल के साथ प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगाई गई है। इतना ही नहीं मंदिर समिति की ओर से भी भगवान को अर्पित करने के लिए बहुत सीमित मात्रा में ही हर्बल गुलाल दी जाएगी।

बाबा महाकाल संग भक्त नहीं उड़ा सकेंगे रंग और गुलाल
गर्भगृह में आग लगने के बाद लिया गया बैन का फैसला
पिछले साल हुई थी गर्भगृह में आगजनी की घटना
भगवान को चढ़ाया जाएगा प्रतीकात्मक हर्बल रंग
महाकाल मंदिर में होली और रंगपंचमी का प्लान तैयार
मंदिर परिसर में होली खेलने की नहीं मिलेगी अनुमति
किसी भक्त को रंग या गुलाल लेकर अंदर प्रवेश नहीं
कड़ी जांच पड़ताल के बाद मिलेगा मंदिर में प्रवेश
2024 में गुलाल में लग गई थी आग

इस तरह उज्जैन के ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में इस बार धुलेंडी और रंगपंचमी पर केवल रंग की परंपरा निभाई जाएगी। पुजारी भगवान महाकाल को केवल प्रतीक स्वरुप हर्बल गुलाल और एक लोटा केसर से बना हर्बल रंग ही अर्पित कर सकेंगे। यह निर्णय उज्जैन कलेक्टर और मंदिर प्रशासक की अध्यक्षता में की गई मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में लिया गया है। मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से रंगोत्सव के नाम पर रंग गुलाल के अत्यधिक प्रयोग पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही नंदी हाल, गणेश और कार्तिकेय मंडपम सहित मंदिर परिसर में भी इस बार होली खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

2024 में हुई आगजनी से लिया सबक

महाकाल मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से नियम इतने सख्त कर दिए गए हैं कि कोई भक्त, पुजारी, कर्मचारी ही नहीं पंडे-पुजारियों को भी रंग-गुलाल के साथ मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। केवल संध्या के समय होने वाली आरती में सीमित मात्रा में मंदिर समिति की ओर से हर्बल गुलाल ही उपलब्ध कराया जाएगा। दरअसल यह फैसला साल 2024 में धुलेंडी के दिन हुई आगजनी की दुर्घटना के बाद लिया गया है। बता दें पिछली बार भस्म आरती के दौरान महाकाल बाबा के दरबार में आग लग गई थी,जिससे वहां मौजूद 14 पुजारी और श्रद्धालु झुलस गए थे। इसके बाद गंभीर रुप से झुलसे 80 वर्षीय पुजारी सत्यनारायण सोनी की मौत हो गई थी।

रंगोत्सव के नाम पर उड़ता था जमकर रंग-गुलाल

बता दें पिछले कई साल से बाबा महाकाल के मंदिर में रंगोत्सव के नाम पर जमकर रंग गुलाल के गुबारे और रंगों की बौछार की जा रही थी। साल 2024 की धुलेंडी पर जब केमिकल वाले गुलाल का अत्यधिक प्रयोग किया गया, जिससे गर्भगृह में आग लग गई थी। इस हादसे में पुजारी और पुरोहित, सेवक सहित कई श्रद्धालु घायल हो गए थे। इनमें से एक पुजारी की उपचार के दौरान मौत भी हो गई थी। ऐसे में इस बार मंदिर समिति ने रंग गुलाल के उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है।

Exit mobile version