Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home धर्म

होली 2025: इस बार भी होलिका दहन पर भद्रा की छाया…होली पर चंद्र ग्रहण-जानें भारत में ग्रहण का कितना होगा प्रभाव…!

DigitalDesk by DigitalDesk
March 11, 2025
in धर्म, पटना, बिहार, मुख्य समाचार, शहर और राज्य, स्पेशल
0
Holi festival Lunar eclipse Bhadra Chaturdashi full moon of Falgun Shukla paksha
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

होली 2025: इस बार भी होलिका दहन पर भद्रा की छाया…होली पर चंद्र ग्रहण, भारत में नहीं होगा प्रभाव

आमतौर पर सूर्य अस्त होने के बाद होलिका दहन करने की परंपरा रही है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। दरअसल भद्रा की छाया होने के चलते इस बार होलिका दहन के लिए लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। क्योंकि भद्रा रात 10 बजकर 37 मिनट पर समाप्त होगा। इसके बाद ही होलिका का दहन किया जा सकेगा। बता दें होली का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का भी संदेश देता है। यह पर्व आपसी प्रेम और सद्भावना के रंगों का पर्व है। धार्मिक परंपरा और मान्यताओं के अनुसार होलिका दहन से पहले होलिका की विधि-विधान से पूजा अर्चना की जाती है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

पूर्णिमा तिथि पर ही होलिका का दहन किया जाता है। बताया जाता है कि इस बार पूर्णिमा के साथ 13 मार्च की सुबह 10 बजे के आसपास भ्रदा लग जाएगा। यह रात करीब साढ़े 10 बजे तक रहेगा। भद्रा में होलिका का दहन वर्जित माना जाता है। ऐसे में उस योग के खत्म होने के बाद ही होलिका दहन किया जा सकेगा।
ज्योतिर्विदों की मानें तो फाल्गुन शुक्लपक्ष की चतुदर्शी इस बार 13 मार्च की सुबह 10 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। इसके बाद ही पूर्णिमा तिथि लगेगी। पूर्णिमा तिथि 14 मार्च की सुबह 11 बजकर 11 मिनट तक रहेगी।

पूर्णिमा तिथि में होल‍िका दहन

मान्यता है कि पूर्णिमा तिथि पर होलिका का दहन किया जाता है। इस बार पूर्णिमा के साथ 13 मार्च की सुबह 10 बजकर 3 मिनट से भ्रदा लग जाएगा। यह रात 10 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। भद्रा काल के दौरान होलिका का दहन वर्जित माना जाता है। ऐसे में भ्रदा काल के समाप्त होने के बाद रात 10 बजकर 38 मिनट के बाद ही होलिका का दहन किया जा सकेगा।

इस तारीख पर पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र और दोपहर 12 बजकर 49 मि​नट से शूल योग लग जाएगा। बता दें शूल योग शत्रु और रोग शमन करने वाला होता है। इसके अतिरिक्त मीन राशि में बुध, शुक्र और राहु संचरण करेंगे। जबकि सूर्य और शनि कुंभ राशि में रहेंगे। यह पुण्यकारी होगा।

रंग की बौछार के बीच चंद्रग्रहण

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस बार 14 मार्च को होली पर्व पर रंग की बौछार होगी रंग खेला जाएगा, उसी दिन चंद्र ग्रहण का भी साया रहेगा। बताया जाता है कि सुबह 10 बजकर 39 मिनट पर चंद्र ग्रहण लग जाएगा। यह दोपहर 2.18 बजे तक रहेगा। हालांकि इस चंद्रग्रहण का
का प्रभाव भारत में नहीं रहेगा। चंद्र ग्रहण का प्रभाव अमेरिका, पश्चिम अफ्रीका, अटलांटिक महासाागर, पश्चिम यूरोप, इटली, फ्रांस, रूस के पूर्वी और नार्वे, स्वीडन भाग में दिखाई देगा।
ऐसे में चंद्र ग्रहण का सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा।
चंद्र ग्रहण के समय चंद्रमा कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में विराजमान रहेंगे। इस दौरान कन्या राशि में पहले से केतु रहेंगे। ऐसे में दो ग्रहों की युति होगी। लिहाजा इस अवधि में कुछ कार्यों को करने से बचने की सलाह ज्योतिषार्चाय देते हैंं।

ग्रहण के दौरान न करें यह काम

  • सुई से जुड़ा कोई भी काम नहीं करें
  • कुछ भी छीलने अथवा काटने का काम नहीं करें
  • गर्भवती महिलाएं इस दौरान ईश्वर की भक्ति करें, कोई काम न करें न ही भाेजन न करें
  • ग्रहण की अवधि में मूर्तियों का स्पर्श नहीं करें
  • ग्रहण की अवधि के दौरान शयन भी नहीं करना चाहिए
Post Views: 589
Tags: # Lunar Eclipse#Chaturdashi#Falgun Shukla paksha#Holi 2025bhadraHoli Festival
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version