FIFA World Cup 2022 में ऐतिहासिक उलटफेट, पुर्तगाल को मोरक्को ने हराया, सेमीफाइनल में पहुंचनेवाला पहला अफ्रीकी देश

स्टार खिलाड़ी रोनाल्डो भी नहीं रोक सके पुर्तगाल की हार

कतरः फुटबॉल के फीफा विश्व कप में नॉकआउट राउंड में शनिवार को भी गजब का उलटफेर देखने को मिला। दिग्गज टीम पुर्तगाल को मोरक्को ने हराकर सभी भविष्यवक्ताओं को अचंभित कर दिया। पुर्तगाल को मोरक्को ने शून्य-एक से हराया। ऐसा कर सेमीफािनल में पहुँचने वाला मोरक्को पहला अफ्रीकी देश बन गया है। यह टीम पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी और इसने इतिहास में अपना नाम दर्ज कर लिया है। 

42 वें मिनट में हुआ जीत का गोल

मोरक्को के यूसुफ-एन-नेस्यारी ने 42वें मिनट में अपने करिश्माई हेडर से गेंद को गोलपोस्ट के अंदर पहुंचा दिया। तब पहला हाफ खत्म होने में तीन मिनट बाकी थे। मोरक्को ने पूरे मैच में अपनी बढ़त बनाए रखी और इतिहास बन गया। 

अल थुमामा स्टेडियम में मोरक्को के समर्थकों की भीड़ खुशी से झूम तो रही थी, लेकिन उन्हें यह भी भरोसा नहीं हो पा रहा था कि उनकी टीम ने इतिहास रच दिया है। इसके साथ ही पुर्तगाल का ट्रॉफी जीतने का सपना भी टूट गया। करिश्माई खिलाड़ी रोनाल्डो भी निराश होकर मैदान से चले गए। 

 

Exit mobile version