300 साल बाद महाशिवरात्रि पर सर्वार्थ सिद्धि योग…बदलेंगे इन राशियों के सितारे,किसी को मिलेगी बड़ी खुशखबरी तो किसी को नौकरी और प्रतिष्ठा

महाशिवरात्रि का पावन पर्व इस बार शुक्रवार 8 मार्च को मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाई जाती है। इस बार की महाशिवरात्रि बहुत ही खास मानी जा रही है क्योंकि काफी सारे दुर्लभ संयोग बनने जा रहे हैं। करीब 300 साल बाद महाशिवरात्रि पर इस बार सर्वार्थ सिद्धि योग, शिवयोग, सिद्ध योग और श्रवण नक्षत्र का संयोग बनने जा रहा है, जो कि बहुत ही खास है।

पौराणिक कथाओं के अनुसार शिवरात्रि के दिन भगवान शिव ने देवी पार्वती से विवाह किया था। इस दिन कई लोग भगवान शिव और देवी पार्वती का विवाह भी करते हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो शिवरात्रि को शिव और शक्ति के अभिसरण की रात माना जाता है। जिसका अर्थ है शक्ति और ऊर्जा का संतुलन। एक अन्य कथा के अनुसार इस दिन शिव ने समुद्र मंथन के दौरान समुद्र से निकले जहर का सेवन किया था और उन्होंने दुनिया को गर्त में जाने से बचाया था। महाशिवरात्रि के अवसर पर भक्त व्रत रखते हैं और भगवान शिव की पूजा करते हैं। इस दिन का उत्सव भारत तक ही सीमित नहीं है और नेपाल और दूसरे दक्षिण एशियाई देशों में भी इसे मनाया जाता है। महाशिवरात्रि के उत्सव के बारे में लोकप्रिय विभिन्न पौराणिक कथाओं की तरह, शिव रात्रि की नृत्य परंपरा का अथाह महत्व है। इसकी ऐतिहासिक जड़ें भी हैं। महाशिवरात्रि पर कोणार्क, खजुराहो ही नहीं पट्टडकल, मोढेरा और चिदंबरम जैसे प्रमुख हिंदू मंदिरों में वार्षिक नृत्य समारोह भी आयोजित किया जाता है।

वृषभ राशि के जातक को मिलेगा ये वरदान

ज्योतिषियों की मानें तो महाशिवरात्रि कुछ राशियों के लिए अच्छी मानी जा रही है जिससे उन्हें धन लाभ होगा। महाशिवरात्रि वृषभ वालों के लिए बहुत ही शुभ मानी जा रही है। वृषभ राशि वालों के अच्छे दिन शुरू होंगे। भगवान शिव की कृपा से सभी इच्छाएं पूरी होंगी। हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी। कोई बड़ी खुशखबरी प्राप्त हो सकती है।

सिंह राशि के जातकों के होंगे अच्छे दिन शुरु

महाशिवरात्रि से सिंह राशि वालों के भी अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। सभी इच्छाएं पूरी होंगी। इस राशि के जातकों के लिए मनचाही नौकरी मिलने का संयोग बन रहा है। साथ ही पद प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

तुला राशि के जातक को मिलेगा धन

बात करें तुला राशि की तो महाशिवरात्रि से तुला वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन संबंधी सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। रिश्ते मजबूत होंगे। साथ ही दांपत्य जीवन भी सुखद रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि-सभी इच्छाएं होंगी पूरी

महाशिवरात्रि से कुंभ राशि वालों के जीवन में भी खुशियों का आगमन होने वाला है। इस समय कुंभ वालों की सभी इच्छाएं पूरी होंगी। निवेश के लिए ये समय बहुत ही अच्छा माना जा रहा है। कोई बढ़िया नौकरी मिल सकती है।

Exit mobile version