Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

हिमाचल इलेक्शन किसका होगा सिलेक्शन, राज बदलेगा या रिवाज, फैसला 8 दिसंबर को

DigitalDesk by DigitalDesk
December 2, 2022
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति
0
हिमाचल इलेक्शन किसका होगा सिलेक्शन, राज बदलेगा या रिवाज, फैसला 8 दिसंबर को

बीजेपी कांग्रेस में कांटे का मुकाबला

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

1985 के बाद से यहां कभी रिपीट नहीं हुई कोई सरकार

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की 68 सीटों पर हुए चुनाव के लिए बंपर वोटिंग देखने को मिली और मतदान करीब 74.61 प्रतिशत तक पहुंच गया। हालांकि पिछले चुनाव से कम रहा था। इस मत प्रतिशत ने बीजेपी की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए एक अहम परीक्षा है जो सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रही है। हिमाचल चुनाव की मतगणना भी गुजरात के साथ 8 दिसंबर को होगी।
विधानसभा चुनावों का इतिहास भले ही यह कह रहा है कि वहां कोई रिपीट नहीं होता लेकिन यह सदा हो ऐसा नहीं है। राज्य में दोनों बड़े दलों बीजेपी और कांग्रेस ने अपनी एड़ी चोड़ी की ताकत लगा दी है। माना जा रहा है कि 1985 के बाद से यहां कभी कोई सरकार रिपीट नहीं हुई। इसी बात को ध्यान में रखते हुए ही भाजपा ने कहा राज नहीं रिवाज बदलो। 8 दिसंबर को देखेंगे क्या बदलता है। तीसरी पार्टी आप भी शुरुआती दौर में चर्चा में आई थी। लेकिन गुजरात की घोषणा के बाद वह शिफ्ट होकर गांधीनगर फोकस हो गई थी।

दांव पर भाजपा का साख

हिमाचल में यह रिवाज पिछले साढ़े तीन दशकों से चल रहा है कि एक बार सत्ता में भाजपा रहती है तो दूसरी बार कांग्रेस। लेकिन इस बार भाजपा ने हिमाचल में मिशन रिपीट चलाया है। इसका सफल होना या न होना तो जनता के मूड पर निर्भर करेगा। लेकिन भाजपा की साख हिमाचल में कई मायनों में दांव पर लगी हुई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा का यह गृह राज्य है। ऐसे में यहां भी रिवाज बदलकर भाजपा अपना राज नहीं रख सकी तो राजनीतिक मुश्किलें बढेंगी। खासकर 2024 में होने वाले आम चुनाव में भाजपा की तैयारियों को धक्का लग सका है।
पहाड़ की मुख्य दो पार्टियों में शामिल बीजेपी कांग्रेस के घोषणा पत्र को देखें तो समझ आता है। यहां पर किसने कितनी ताकत लगा रखी थी। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र को स्थानीयता पर फोकस रखा तो बीजेपी ने राष्ट्रीयता का पुट दिया। कांग्रेस के वायदों में लोक लुभावनता का भारी समावेष किया था जबकि बीजेपी के घोषणा पत्र में फिलवक्त से ज्यादा आने वाले दिनों में और क्या बेहतर कर सकेंगे की छाया दिखाई दी थी।
राजनीतिक दलों का काम यह नहीं कि वे ऐसे वादे करें जिन्हें पूरा करने के लिए राज्य की आर्थिक, सामाजिक शक्ति को दांव पर लगाना पड़े। ऐसे वादों में कांग्रेस के वादे भी शामिल रहे तो भाजपा के भी। भाजपा ने सीधे फायदे वाला कोई वादा नहीं किया था लेकिन कांग्रेस ने ऐसे वादों की झड़ी लगा रखी थी । बीजेपी ने बख्फ की संपत्तियों के सर्वे की बात कहकर जरूर पहाड़ में चल रही गैरहिंदू एक्टिविटी को टटोलने और उसके प्रति हिमाचल के मानस में चल रही प्रतिक्रिया को भांपने की कोशिश की। अब 8 दिसंबर को नतीजे बताएंगे हिमाचल लोक लुभावन मतदाताओं का राज्य है या कि आत्मनिर्भर मतदाताओं का।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026
Post Views: 292
Tags: BJP important examHimachal ELectionRaj will change custom 68 assembly seatsVote counting December 8
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version