Himachal Election 2022 : कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, जानें प्रमुख घोषणाएं

हिमाचल प्रदेश चुनाव (Himachal Election 2022) को लेकर कांग्रेस ने आज अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजीव शुक्ला भी मौजूद थे। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवंबर को वोटिंग होनी है। जानें प्रमुख घोषणाएं…

कांग्रेस ने हिमाचल के लोगों से किए ये वादे

इस घोषणा पत्र में कांग्रेस ने जनता को ओपीएस लागू करने, महिलाओं को 1500 रु प्रति माह, 300 यूनिट फ्री बिजली और 2 रुपये प्रति किलो गाय के गोबर की खरीद सहित 10 गारंटी देने का वादा किया है। अपने इस घोषणापत्र में कांग्रेस ने कुल 10 मुद्दों को सम्मिलित किया है। जिसमें कांग्रेस ने पहले नंबर पर पुरानी पेंशन नीति बहाल करने की भी बात कही है। इतना ही नहीं कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में 5 लाख लोगों को नौकरी देने का भी वादा किया है।

कांग्रेस के घोषणा पत्र के 10 मुद्दे

– पुरानी पेंशन होगी बहाल।

– युवाओं के लिए 5 लाख रोजगार।

– महिलाओं को हर महीने 1500।

– 300 यूनिट फ्री बिजली।

– बागवां तय करेंगे फलों की कीमत।

– युवाओं के लिए 6800 करोड़ का स्टार्ट-अप फंड।

– हर विधानसभा में खिलेंगे 4 अंग्रेजी मीडियम स्कूल।

– नई उद्योग नीति, पार्किंग निर्माण पर रहेगा जोर।

– मनरेगा की तर्ज पर शहरी आजीविका योजना लागू की जाएगी।

– हिमाचल प्रदेश में नई पर्यटन नीति लाई जाएगी।

अन्य मुख्य समाचार पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

Exit mobile version