गर्ल्स वॉशरुम में हिडन कैमरा 300 से ज्यादा वीडियो रिकॉर्ड!

गर्ल्स वॉशरुम में हिडन कैमरा 300 से ज्यादा वीडियो रिकॉर्ड!

गर्ल्स हॉस्टल में उस समय सनसनी फैल गई जब मालु पड़ा की गर्ल्स हॉस्ट के वॉशरुम में केंमरे लगे हैं छात्राओं ने बीती रात न्याय की मांग करते हुए विरोध जताया। छात्राओं की निजता से जुड़ा यह ताजा मामला आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले से प्रकाश में आया है। यहां के एसआर गुडलवल्लेरु इंजीनियरिंग कॉलेज में गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम से हिडन कैमरा छुपा कर रखा गया था, जिसके मिलने से यहां के छात्राओं में तनाव का माहौल है।

ब्लैकमेल करने के लिए लगाया था कैमरा
गर्ल्स टॉयलेट में कैमरा छिपाने में कॉलेज की एक लड़की ने ही मदद की। पुलिस या कॉलेज प्रशासन ने यह नहीं बताया है कि वह लड़की कौन थी। हालांकि सोशल मीडिया पर विजय के साथ एक लड़की तस्वीर वायरल है। जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि उसने कैमरा छिपाया था। दरअसल, लड़की को विजय की गर्लफ्रैंड बताया जा रहा है। विजय उसे ब्लैकमेल कर रहा था। उसने पहले OYO रूम में गर्लफ्रेंड का वीडियो बनाया। फिर उसने और उसके दोस्तों ने उसे कैमरा लगाने के लिए ब्लैकमेल किया। घटना का पता चलने पर CM चंद्रबाबू नायडू ने मामले की जांच के आदेश दिए है।

Exit mobile version