कभी महाकुंभ में माला बेचकर गुजर-बसर करने वाली मोनालिसा आज सोशल मीडिया सेंसेशन और म्यूजिक वीडियो की चमकती हुई स्टार बन गई हैं। वायरल गर्ल के रूप में पहचान बनाने वाली मोनालिसा ने अपनी खूबसूरत भूरी आंखों से लोगों का दिल जीत लिया था। अब वही मोनालिसा अपने नए म्यूजिक वीडियो “सादगी” में देसी अंदाज में कहर ढा रही हैं।
लहंगे में दिखीं देसी क्वीन, इंटरनेट पर मचा दी हलचल
मोनालिसा का देसी लुक इंटरनेट पर छाया हुआ है। वीडियो में वे सफेद और गुलाबी रंग के लहंगे में नजर आईं और अपनी सादगी से लोगों को दीवाना बना गईं। कैमरे के सामने उनका अंदाज इतना शालीन और खूबसूरत था कि हर कोई उन्हें देखते ही रह गया। सोशल मीडिया पर उनका लहंगा लुक अब तक हजारों बार शेयर हो चुका है और फैंस उनकी खूबसूरती की तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

हीरो संग किया रोमांस, कैमरे के सामने दिखाई केमिस्ट्री
गाने “सादगी” में मोनालिसा ने सिर्फ अपनी खूबसूरती ही नहीं, बल्कि अभिनय का जलवा भी दिखाया। उन्होंने एक हैंडसम हीरो के साथ रोमांटिक सीन्स किए, जिनमें दोनों की केमिस्ट्री गजब की नज़र आई। गाने में उनका नटखट अंदाज, शर्माना और आंखों से इशारे करते हुए रोमांस करना, फैंस के दिलों पर सीधा असर कर रहा है।
गुजरे वक्त से मिली पहचान, अब बनीं ग्लैमर की मिसाल
कभी माला बेचने वाली साधारण लड़की अब ग्लैमर वर्ल्ड की मिसाल बन चुकी है। मोनालिसा ने अपने संघर्ष से यह साबित कर दिया कि अगर हुनर और सुंदरता दोनों साथ हों, तो किसी का भी नसीब बदल सकता है। अब लोग उन्हें सिर्फ “माला वाली लड़की” नहीं, बल्कि “देसी हीरोइन” कहकर बुला रहे हैं।

सोशल मीडिया पर छाई ‘सादगी’, फैंस बोले – रीयल स्टार तो यही है!
मोनालिसा का यह वीडियो ‘सादगी’ सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। फैंस उन्हें ‘नेचुरल ब्यूटी’, ‘रियल स्टार’ और ‘देसी क्वीन’ जैसे नामों से नवाज रहे हैं। इंस्टाग्राम, यूट्यूब और फेसबुक पर मोनालिसा की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं।





