Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

यहां भाजपा नेता एक दूसरे के खिलाफ करा रहे एफआईआर,कारण जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे

सोशल मीडिया बन रही नाराजगी का कारण

DigitalDesk by DigitalDesk
June 2, 2023
in पटना, बिहार, मुख्य समाचार
0
यहां भाजपा नेता एक दूसरे के खिलाफ करा रहे एफआईआर,कारण जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बिहार अपने आप में एक ऐसा राज्य है जो हमेशा चुनावी मूड में रहता है। यहां होने वाली राजनैतिक गतिविधियां कहीं न कहीं चुनावी तैयारियों के तहत ही आयोजित होती हैं। अभी बिहार विधानसभा के चुनाव में काफी समय है लेकिन लोकसभा चुनाव अगले साल होना है। लेकिन बिहार पूरी तरह से चुनावी तैयारियों में लगा हुआ है। यहां के राजनैतिक दल चुनावी मैदान में उतरने से पहले खुद को सुरक्षित करने में लगे हुए हैं। शायद यही कारण है कि भाजपा में आंतरिक कलह की आवाजें भी सुनाई देने लगीं है। भाजपा नेता अपनी ही पार्टी के नेता के खिलाफ एफआईआर कराने से नहीं चूक रहे हैं। आइए जानते हैं कि भाजपा में एक दूसरे के खिलाफ एफआईआर क्यों करा रहे हैं।

सोशल मीडिया बन रही नाराजगी का कारण

बिहार में सोशल मीडिया,नेताओं की नाराजगी का एक कारण मानी जा रही है। वजह ये है कि भाजपा नेता अपना गुस्सा सोशल मीडिया पर दिखा रहे हैं। नाराजगी व्यक्त करने का सोशल मीडिया माध्यम बन रहा है। हाल ही में एक भाजपा विधायक के पुत्र पर प्रकरण दर्ज कराने का मामला गर्माया हुआ है। बिहार के दरभंगा जिला केवटी विधानसभा के भाजपा विधायक मुरारी मोहन झा बहादुरपुर थाने में आवेदन लेकर पहुंचे। उन्होंने धीरेन्द्र कुमार धीरज पर आरोप लगाया कि उसने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ अपमानजनक और आपत्तिजनक पोस्ट करके गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने इस पोस्ट में शराब तस्कर का भी साथ देने का आरोप लगाया है।

Related posts

केरल में मानसून का कहर तेज, 5 जिलों में सीजन का पहला रेड अलर्ट; प्रशासन ने जारी की सख्त चेतावनी

मौसम अपडेट: उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी से कुछ राहत…. दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में मानसून की गतिविधि

June 6, 2026
Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026

अपमानजनक पोस्ट पर आपत्ति

विधायक झा ने थाने में दिए आवेदन में कहा है कि 28 मई को मेरे खिलाफ एक अपमानजनक पोस्ट डाली गई है। जिसमें कहा गया है कि इस महापुरुष को आप पहचानते होंगे। ये केवटी के पंचायत समिति के सदस्य के पति मोहम्मद इकबाल अंसारी है जो केवटी विधायक के आशीर्वाद से इलाके में शराब का अवैध धंधा करते हैं। लेकिन केवटी पुलिस न हिम्मत दिखाकर गिरफ्तार कर लिया। विधायक जी अपने होटल चालते है और अपने लोगों से अवैध शराब की बिक्री करवाते हैं। केवटी को कलंकित करने वाले को जनता माफ नहीं करेगी। उसके बाद 23 मई को भी धीरेन्द्र कुमार धीरज ने मेरे खिलाफ अनर्गल पोस्ट किया है।

विधायक झा ने दी सफाई

विधायक मुरारी मोहन झा ने कहा कि इस पोस्ट की वजह से मेरे आत्मसम्मान को क्षति पहुंची है। आरोप मनगढ़ंत, झूठे, बेबुनियाद और सत्य से परे हैं। सच्चाई यह है कि मेरा उक्त मो. इकबाल अंसारी से कोई सरोकार न था और न है। जबकि उक्त धीरेंद्र कुमार धीरज खुद कई गंभीर आपराधिक मामलों में आरोपी है।इस मामले को लेकर डीएसपी अमीत कुमार ने बताया कि विधायक मुरारी मोहन झा के दिए आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आगे कार्रवाई भी की जा रही है।

कौन हैं धीरेन्द्र कुमार

जिन पर अर्नगल पोस्ट डालने का आरोप है वो धीरेन्द्र कुमार धीरज। धीरज भाजपा विधायक मिश्रीलाल का बेटा है। मिश्रीलाल वीआईपी के टिकट पर अलीनगर विधानसभा सीट से चुनाव जीते हैं। बाद में भाजपा में शामिल हो गए। जबकि धीरेन्द्र की पत्नी स्थानीय मुखिया है।खुद धीरज का अपने क्षेत्र में काफी दबदबा है और विवाद में रहता है। धीरेंद्र कुमार धीरज ने कहा कि मैं मिश्रीलाल यादव का बेटा हूं, किसी से डरने वाला नहीं हूं। आप जहां से राजनीति कर रहे हैं, मैं दो-दो बार का वहां से मुखिया हूं। आपकी कृपा से मैं राजनीति नहीं कर रहा हूं। जबकि अलीनगर से भाजपा विधायक मिश्री लाल यादव का कहना है कि इस संंबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं है।

Post Views: 181
Tags: #Bihar News
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version