बिहार में बंपर बहुमत से एनडीए की सरकार बनने के बाद अब झारखंड सरकार को लेकर नई खबरें सामने आ रही हैं। चर्चा है कि झारखंड में महागठबंधन टूट सकता है। राजनीतिक गलियारों में यह बात तेजी से फैल रही है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एनडीए का दामन थाम सकते हैं और बीजेपी के साथ गठबंधन कर सकते हैं। हालांकि इस बार झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार पिछली बार से ज्यादा बहुमत और मजबूती के साथ बनी है, लेकिन इसके बावजूद हेमंत सोरेन को लेकर पाला बदलने की अटकलें जारी हैं। दरअसल, इसके पीछे कई तरह के तर्क दिए जा रहे हैं। पहला यह कि हेमंत सोरेन पर कई मामलों में जांच और केस चल रहे हैं। ऐसे में उनसे बाहर निकलने का रास्ता बीजेपी का समर्थन माना जा रहा है। दूसरा, यह दावा भी किया जा रहा है कि बीजेपी चाहती है कि हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बना दें। इसके अलावा यह बात भी सामने आ रही है कि राज्य में एंटी-इस्टैब्लिशमेंट माहौल के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। केंद्र सरकार के सहयोग से विकास को गति देने के लिए हेमंत सोरेन बीजेपी के साथ जा सकते हैं। साथ ही बीजेपी झारखंड की बदलती जनसंख्या संरचना को लेकर भी चिंता जता रही है। उनका कहना है कि मुस्लिम और ईसाई आबादी तेजी से बढ़ रही है, जिससे आदिवासी जनसंख्या का संतुलन बिगड़ सकता है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि यदि आदिवासी कम हुए तो झारखंड मुक्ति मोर्चा का भविष्य कैसे सुरक्षित रहेगा। इन्हीं अटकलों के बीच राजनीतिक निगाहें अब पूरी तरह हेमंत सोरेन के अगले कदम पर टिकी हैं।
झारखंड की सियासत में बड़ा फेरबदल? हेमंत सोरेन के NDA में जाने की अटकलें तेज
-
By DigitalDesk
- Categories: मुख्य समाचार, राजनीति, वीडियो
- Tags: #JharkhandPolitics #HemantSoren #JMM #BJP #NDA #PoliticalNews #Mahagathbandhan
Related Content
Breaking News: 17 सितंबर की 10 बड़ी खबरें: सेमीकॉन इंडिया से एशियन गेम्स तक, आज देश-दुनिया में रहेंगे ये बड़े घटनाक्रम
By
DigitalDesk
September 17, 2026
Rashi fal: 17 सितंबर का राशिफल: इन राशियों के लिए धन, करियर और कारोबार में बनेंगे सफलता के योग, जानें मेष से मीन तक का हाल
By
DigitalDesk
September 17, 2026
पांचवां बीडीएस एप्लिकेशन्स पर अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन उद्घाटित
By
DigitalDesk
September 16, 2026
Success Story: नौकरी की राह छोड़ खेती को बनाया करियर, ₹15 हजार से शुरू किया मशरूम का काम और खड़ा कर दिया ₹20 लाख का कारोबार
By
DigitalDesk
September 16, 2026
महाकाल की नगरी उज्जैन में ऊर्जा उद्योग की नई उड़ान. सीमेंस एनर्जी का 2053 करोड़ का निवेश, 1500 से ज्यादा रोजगार
By
DigitalDesk
September 16, 2026