बिग ब्रेकिंग: देवभूमि उत्तराखंड में बड़ा हादसा…: केदारनाथ में गौरीकुंड के जंगलों में हेलिकॉप्टर क्रैश पायलट समेत 7 यात्रियों की मौत

Helicopter crash in Gaurikund forests in Kedarnath 7 passengers including the pilot died

देवभूमि उत्तराखंड में बड़ा हादसा…:

केदारनाथ में गौरीकुंड के जंगलों में हेलिकॉप्टर क्रैश

पायलट समेत 7 यात्रियों की मौत

गुजरात के अहमदाबाद के बाद उत्तराखंड में बड़ा हवाई हादसा हुआ है। यहां देवभूमि उत्तराखंड के केदारनाथ में गौरीकुंड के जंगलों में एक हेलिकॉप्टर क्रेस हो गया। जिसमें पायलट सहित 7 यात्रियों के मारे जाने की खबर मिली है। जानकारी के अनुसार आज रविवार की सुबह करीब 05:17 बजे आर्यन कंपनी के इस हेलिकॉप्टर ने 6 श्रद्धालुओं और पायलट के साथ केदारनाथ हेलीपैड से उड़ान भरी थी। गुप्तकाशी के लिए हेलिकॉप्टर ने टेकऑफ किया था। इस बीच रास्ते में मौसम के खराब होने की वजह से हेलिकॉप्टर के अन्य स्थान पर हार्ड लैंडिंग करने की गई इसके चलते हेलिकाप्टर के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है। बताया जाता है कि इस हवाई हादसे में पायलट समेत 7 यात्रियों की मौत हो गई है। जिनकी पहचान पायलट राजवीर, यात्री विक्रम रावत, तृष्टि सिंह, विनोद, राजकुमार, श्रद्धा और राशि उम्र 10 वर्ष के रूप में हुई है।

Exit mobile version