Aaj Ka Mausam: 3 से 7 दिसंबर का अलर्ट…घर से न निकलें! भारी बारिश और कड़ाके की ठंड—कई राज्यों में मौसम का कोहराम

Heavy rains in several states today amid severe cold

Aaj Ka Mausam: 3 से 7 दिसंबर का अलर्ट…घर से न निकलें! भारी बारिश और कड़ाके की ठंड—कई राज्यों में मौसम का कोहराम

देशभर में मौसम ने करवट ले ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 3 से 7 दिसंबर तक देश के दक्षिण और उत्तर—दोनों हिस्सों में अलग-अलग तरह की तीव्र मौसमीय गतिविधियाँ दिखेंगी। दक्षिण भारत में जहां भारी बारिश, बाढ़ और तेज हवाओं का खतरा बढ़ा है, वहीं उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में आएगा। यातायात, उड़ानें, स्कूल–कॉलेज, सब प्रभावित हो सकते हैं।

दक्षिण भारत: भीषण बारिश का अलर्ट, बाढ़ की आशंका
चक्रवाती तूफान दितवाह (Ditwah) भले ही कमजोर पड़ चुका है, लेकिन इसका अवशेष अब भी तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी और केरल में भारी बारिश करवाने की स्थिति में है।
तमिलनाडु — चेन्नई समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट
3 दिसंबर को कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश
चेन्नई, तिरुवल्लुर, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू में ऑरेंज अलर्ट

नीलगिरि, इरोड, कोयंबटूर में बाढ़ का डर

थेनी, डिंडीगुल, तिरुपुर, टेनकासी, तिरुनेलवेली, कन्याकुमारी, सलेम, नामक्कल में भी तेज बारिश की संभावना। रातभर की बारिश से चेन्नई में जलभराव। यूनिवर्सिटी ऑफ मद्रास ने 3 दिसंबर की परीक्षाएं स्थगित कीं गईं। कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद हो गए। हवा की रफ्तार 40–60 किमी/घंटा तक रही।

पुडुचेरी-करीकल
गरज–चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश
समुद्र में ऊँची लहरें, मछुआरों को चेतावनी
केरल: तटीय इलाकों में रेडी रहें
कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
निचले इलाकों में बाढ़ और जलभराव का खतरा
मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह

आंध्र प्रदेश — तिरुपति समेत कई जिलों में येलो अलर्ट
नेल्लोर, प्रकाशम, बापटला, कृष्णा, तिरुपति में येलो अलर्ट
चक्रवात का केंद्र चेन्नई से लगभग 100 किमी दक्षिण में
बादल घिरे रहेंगे, तेज बारिश और बौछारें जारी रहेंगी

उत्तर भारत: शीतलहर की आहट, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कड़ाके की ठंड बढ़ने वाली है।

IMD का अनुमान
3 से 5 दिसंबर: उत्तर भारत में शीतलहर
5 से 7 दिसंबर: राजस्थान में कोल्ड वेव और रात का तापमान रिकॉर्ड गिरावट
कई राज्यों में तापमान 3–6°C तक लुढ़क सकता है।
सुबह के समय घना कोहरा, दृश्यता कम
यात्रा और उड़ानों पर असर पड़ने की आशंका

कुल मिलाकर मौसम की स्थिति (3–7 दिसंबर)
दक्षिण भारत – भारी बारिश, तेज हवाएँ, बाढ़ का खतरा। उत्तर भारत – शीतलहर, न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट। स्कूल–कॉलेज बंद होने की संभावना। यात्रियों को सावधानी: फ्लाइट–ट्रेन शेड्यूल प्रभावित हो सकते हैं। IMD की सलाह – घर पर रहें, अनावश्यक यात्रा न करें।

Exit mobile version