Wednesday, March 11, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

एमपी में भारी बारिश का दौर, उज्जैन के महाकाल मंदिर में जलभराव,नहीं उतर सका केन्द्रीय मंत्रियों का विमान

DigitalDesk by DigitalDesk
July 22, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार
0
Heavy rains in MP
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

देश में इस समय मानसूनी बारिश और बाढ़ का कहर लगातार जारी है। देश के अलग अलग हिस्सों में भीषण बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। कहीं जलभराव से लोग परेशान हैं तो कहीं लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है। इस बीच मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है।

  • भारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त
  • मप्र के कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी
  • सड़क ही नहीं हवाई यातायात पर भी बारिश से प्रभावित
  • उज्जैन में भारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त
  • भारी बारिश से शिप्रा उफनाई
  • गंम्भीर डेम का एक गेट आधा खोला
  • महाकाल में पानी पानी नंदी हाल और गणेश मंडपम

उज्जैन जिल में भी भारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। भारी बारिश से शिप्रा उफनाई हुई है। हालात से हैं कि बाबा महाकाल का मंदिर भी पानी पानी हो गया। ये पानी नंदी गृह तक पानी जा पहुंचा। जिसके कारण भक्तों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। भक्तों ने बाद में नंदी गृह से पानी बाहर निकाला। उज्जैन में शुक्रवार देर रात से शुरू हुई तेज बारिश ने शहर के कई हिस्सों को अपने आगोश में ले लिया। यह पानी उज्जैन की गलियों से होते हुए महाकाल मंदिर में जा पहुंचा। मंदिर में शयन आरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। इस बीच बारिश का पानी मंदिर के नंदी हाल ही नहीं गणेश मंडपम तक जा पहुंचा। बता दें उज्जैन में नाले भी उफान पर आ गए हैं। कई जगहों पर घरों और दुकानों में भी पानी घुस गया है। तेज और भारी बारिश को देखते हुए उज्जैन कलेक्टर ने स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी। शहर में बने गंम्भीर डेम के भी एक गेट को आधा खोल दिया गया। मौसम विभाग ने आज भी उज्जैन जिले सहित कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

Related posts

लाड़की बहिन योजना में बड़ा बदलाव: e-KYC अनिवार्य, लाखों नाम कटे—31 मार्च तक आखिरी मौका

लाड़की बहिन योजना में बड़ा बदलाव: e-KYC अनिवार्य, लाखों नाम कटे—31 मार्च तक आखिरी मौका

March 10, 2026
West Bengal and Jharkhand News: रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़ा बूस्ट: ₹4,474 करोड़ की दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी

West Bengal and Jharkhand News: रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़ा बूस्ट: ₹4,474 करोड़ की दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी

March 10, 2026

हवाई सेवा भी हुई प्रभावित

मानसूनी बारिश और ​बिगड़ते मौसम का असर सड़क ही नहीं हवाई यातायात पर भी दिखाई दिया। कई फ्लाइट देरी से उड़ान भर रही है। कई को बारिश ने प्रभावित किया। कई फ्लाइटें दो से तीन घंटे देरी से उड़ान भर रही हैं तो कई फ्लाइटों को भोपाल की जगह इंदौर डायवर्ट करना पड़ा।

लैंड नहीं हो सका केन्द्रीय मंत्रियों का विमान

बता दें मौसम की खराबी के चलते इंडिगो की दिल्ली से भोपाल आने वाली फ्लाइट भी प्रभावित रही। जिसे शुक्रवार रात इंदौर डायवर्ट करना पड़ा। इधर मुंबई से भोपाल आने वाली इंडिगो की दूसरी फ्लाइट भी दो घंटे लेट हुईं। रायपुर से आने वाली इंडिगो फ्लाइट भी करीब एक घंटे देर से आ सकी। दरअसल बिगड़े मौसम की वजह से विजिबिलिटी 100 मीटर तक पहुंच गई। जिससे भोपाल की फ्लाइट इंदौर डायवर्ट की गईं। ऐसे में बिगड़ते इस मौसम का खमियाजा केंद्रीय मंत्रियों को भी भुगतना पड़ा। बता दें केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल और नरेन्द्र सिंह तोमर के साथ वीरेन्द्र खटीक और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली से भोपाल आ रहे थे। लेकिन खराब मौसम के चलते उनकी फ्लाइट भोपाल नहीं उतर सकी। इसका नतीजा यह हुआ कि इन मंत्रियों को इंदौर से सड़क मार्ग से कार से भोपाल आना पड़ा।

Post Views: 159
Tags: air service affectedHeavy rains in MPUnion minister's planewater filled in Ujjain Mahakal temple
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version