भारत के अधिकांश राज्यों में मानसून पहुंच गया है। इन राज्यों में मानसूनी बारिश भी हुई है। पूर्वोत्तर की बात करें तो यहां के कुछ राज्यों में बारिश का कहर नजर आ रहा है। जिनमें असम, मणिपुर, सिक्किम शामिल हैं। जहां बारिश ने कहर बरपाया है। वहीं दक्षिण भारत के राज्यों में भी भीषण बारिश ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। यहां केरल, कर्नाटक में पिछले दिनोें हुई भीषण बारिश से लोग परेशान है।इसी तरह महाराष्ट्र में भी प्री मॉनसून बारिश दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार पूर्वोत्तर राज्यों में सोमवार और मंगलवार के लिए भारी बारिश को लेकर अलर्ट है. वहीं, आज उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है. इस दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है.
भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में इस समय बिगड़े मौसम के चलते कुदरत का क़हर देखने को मिल रहा है। सिक्किम में मूसलाधार बारिश ने जन-जीवन बुरी तरह से अस्त व्यस्त कर दिया है। राजमर्रा की गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। जानकारी के अनुसार राज्य के उत्तरी इलाके में सैकड़ों घरेलू पर्यटकों के साथ दो विदेशी नागरिक भी मंगन जिले के लाचेन और लाचुंग के दूरदराज के इलाकों में फंस गए। यहां लगातार बारिश हो रही है। जिसकी वजह से भूस्खलन हुआ है।
कई राज्यों में बारिश
असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा दर्ज की गई है। वहीं मणिपुर, मिजोरम, ओडिशा, केरल और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भी अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई।
जबकि पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग स्थानों पर आंधी के साथ मौसम बदला। हिमाचल प्रदेश के साथ सौराष्ट्र और कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, बिहार, कोंकण, मराठवाड़ा, गंगा तटवर्तिय इलाके, पश्चिम बंगाल, जम्मू- कश्मीर के साथ पंजाब के पटियाला, हरियाणा के भिवानी में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई है।
2 जून सोमवार— प्रमुख शहरों का मौसम पूर्वानुमान
मुंबई, महाराष्ट्र
मौसम आज: बादलों वाला
अधिकतम तापमान: 33°C
न्यूनतम तापमान: 27°C
बारिश की संभावना: एक या दो बौछारें
विशेष जानकारी: मुंबई में 6 जून से पहले अच्छी बारिश की संभावना कम है।
पुणे, नासिक, कोल्हापुर, सतारा, सांगली, सोलापुर, औरंगाबाद
मौसम: हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें
विशेष जानकारी: इन क्षेत्रों में 2 जून को हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें होने की संभावना है।
दिल्ली-एनसीआर
मौसम आज: घने बादलों और धूप के बीच आज आंखमिचौली
बारिश की संभावना: हल्की बारिश और आंधी
विशेष जानकारी: दिल्ली में घने बादलों और धूप के बीच आंखमिचौली जारी रहेगी।
राजस्थान
मौसम आज: तेज आंधी और हल्की बारिश
विशेष जानकारी: राजस्थान में कई इलाकों में हल्की बारिश और तेज आंधी देखने को मिली है।
बिहार
मौसम आज: भारी बारिश का अलर्ट
विशेष जानकारी: बिहार में अगले सात दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिससे बाढ़ की स्थिति बन सकती है।
असम
मौसम आज: भारी बारिश
विशेष जानकारी: असम के कई हिस्सों में भारी बारिश के चलते पहले ही बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो चुकी है।
लुधियाना, पंजाब
मौसम: हल्की बारिश
विशेष जानकारी: लुधियाना में शनिवार को शाम 5 बजे के आसपास आधे घंटे की बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली।
चेन्नई, तमिलनाडु
मौसम: हल्की बारिश
विशेष जानकारी: चेन्नई में जून 2025 में औसत से अधिक बारिश और मध्यम तापमान दर्ज किया गया है।…प्रकाश कुमार पांडेय





