जानें कैसा रहेगा आज मौसम: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट…बना रहेगा बाढ़ और बादल फटने का खतरा
देश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय हो गया है और मौसम विभाग ने आज 19 जुलाई शनिवार को उत्तराखंड के साथ ही केरल, मुंबई और गोवा जैसे इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। उत्तर भारत की नदियां उफान पर हैं। वहीं पहाड़ी राज्यों में बादल फटने और भूस्खलन का खतरा भी जताया गया है। देवभूमि उत्तराखंड में आज शनिवार के साथ ही रविवार 20 और सोमवार 21 जुलाई को भी भारी बारिश की संभावना जताई है।
कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
बाढ़ और बादल फटने का खतरा
- देश भर में हो रही जोरदार मानसूनी बारिश
- उत्तर भारत में कई नदियां उफान पर हैं
- दक्षिण भारत और पश्चिमी तट की ओर बढ़ रहा मानसून
- आज शनिवार को मुंबई और केरल के इलाकों में भारी बारिश की संभावना
- 30 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में होगी जमकर बारिश
- अगले तीन-चार दिन भारी बारिश की संभावना जताई गई है
- उत्तराखंड में 20 और 21 जुलाई को होगी भारी बारिश
भारतीय मौसम केन्द्र की माने तो आने वाले 3 से 4 दिन तक देश के करीब 30 से अधिक प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेशों में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हो सकती है। दिल्ली, राजस्थान, यूपी, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल सहित कई उत्तर भारतीय राज्यों में गरज-चमक के साथ वर्षा की संभावना है। वहीं झारखंड, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और दक्षिण भारत के राज्यों जैसे कर्नाटक ओर केरल के साथ तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भी तेज बारिश के आसार हैं। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग लगातार अपडेट जारी कर रहा है।
आज कैसी है देश में बारिश की स्थिति
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 19 जुलाई 2025 को देश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय रहा, जिसके चलते कई राज्यों में मध्यम से भारी वर्षा दर्ज की गई। नीचे राज्यवार प्रमुख वर्षा अपडेट प्रस्तुत है:
उत्तराखंड
चमोली, नैनीताल, चंपावत, टिहरी और पिथौरागढ़ में मध्यम से भारी बारिश।
IMD का रेड अलर्ट जारी: भूस्खलन और सड़क बंद होने की आशंका।
बारिश के बीच चमोली में 3.3 तीव्रता का भूकंप,। भूकंप सेसे इलाके में दहशत।
उत्तर प्रदेश
पूर्वी यूपी (गोरखपुर, बलिया, देवरिया) में हल्की से मध्यम वर्षा।
वाराणसी, प्रयागराज सहित मध्य यूपी में बादल छाए, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश।
बिहार
पटना, गया, नालंदा, भागलपुर, पूर्णिया में फुहारों से लेकर मध्यम वर्षा।
कुछ क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति बनी।
बाढ़ संभावित जिलों में प्रशासन अलर्ट पर।
हरियाणा और पंजाब
हरियाणा के यमुनानगर, करनाल, अंबाला में बारिश की शुरुआत।
पंजाब के होशियारपुर और पठानकोट में मध्यम वर्षा।
राजस्थान
कोटा, बूंदी और उदयपुर क्षेत्र में रुक-रुक कर बारिश।
जयपुर और बीकानेर में बादल छाए रहे, कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी।
महाराष्ट्र
मुंबई और कोंकण क्षेत्र में भारी बारिश, लोकल ट्रेनों की रफ्तार धीमी।
पुणे और नासिक में मध्यम से तेज बारिश।
पश्चिम बंगाल
कोलकाता, हावड़ा और हुगली में बरसात जारी, मौसम ठंडा।
दक्षिण बंगाल के तटीय क्षेत्रों में भारी वर्षा की चेतावनी।
ओडिशा और झारखंड
भुवनेश्वर, संबलपुर, रांची, जमशेदपुर में गरज-चमक के साथ वर्षा।
कुछ इलाकों में बिजली गिरने की घटनाएं दर्ज।
पूर्वोत्तर भारत
असम, मेघालय, मिजोरम, अरुणाचल में लगातार वर्षा।
असम के निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी।
दक्षिण भारत
केरल और कर्नाटक के तटीय इलाकों में भारी बारिश।
तमिलनाडु के उत्तरी जिलों में हल्की वर्षा, चेन्नई में उमस बरकरार।
तेलंगाना और आंध्र में रुक-रुक कर बारिश।
IMD की चेतावनी
अगले 24 से 48 घंटों में हिमालयी राज्यों, पूर्वोत्तर और तटीय महाराष्ट्र में भारी बारिश की संभावना। नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने की चेतावनी, लोगों को सतर्क रहने की सलाह। प्रकाश कुमार पांडेय