weather news आज दिल्ली और बिहार में भारी बारिश का अलर्ट…पंजाब-UP को मिलेगी थोड़ी राहत..जानें देश के अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम
देशभर में मानसून की बारिश और बाढ़ का संकट जारी है। पंजाब और जम्मू-कश्मीर बुरी तरह प्रभावित हैं, जबकि दिल्ली और बिहार में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कुछ राज्यों में राहत और कुछ में खतरे की चेतावनी जारी की है। आइए जानते हैं किस राज्य में कैसा रहेगा मौसम—
दिल्ली: 3 दिन तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला
राजधानी में शुक्रवार को भी तेज बारिश होगी।
यमुना का जलस्तर बढ़ने से कई निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात।
निगमबोध घाट, पुराना उस्मानपुर, बदरपुर, यमुना बाजार समेत कई जगहों पर पानी भरने से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। अगले तीन दिन तक बारिश जारी रहने का अनुमान।
बिहार: अलर्ट जारी
उत्तरी बिहार के जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की संभावना। समस्तीपुर, सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, वैशाली, खगड़िया, सहरसा, सुपौल में सबसे ज्यादा असर। प्रशासन ने लोगों को सावधान रहने और बिजली गिरने के दौरान घरों में रहने की अपील की।
उत्तर प्रदेश: ज्यादातर जिलों में राहत, पश्चिम UP अलर्ट। अधिकांश जिलों में बारिश कम होगी, लेकिन उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है। गाजियाबाद, नोएडा और बागपत में मूसलाधार बारिश की संभावना। बाकी जिलों में केवल हल्की बारिश या बादल छाए रहेंगे।
पंजाब: राहत की उम्मीद
अगले पांच दिनों तक मौसम साफ रहने और धूप निकलने का अनुमान। हालांकि, राज्य में अब भी बाढ़ से तबाही—लगभग 1400 गांव जलमग्न, अब तक 37 मौतें। NDRF की टीमें लगातार राहत-बचाव कार्य में जुटी हैं।
जम्मू-कश्मीर: बारिश में कमी, ऊंचाई पर बर्फबारी। निचले इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति गंभीर। पहलगाम, गुलमर्ग, सोनमर्ग जैसे इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना। जम्मू-श्रीनगर हाईवे, मुगल रोड और कई संपर्क मार्ग बंद। प्रशासन ने कई गांवों को खाली कराया।
उत्तराखंड: आंशिक राहत
राज्य में अधिकांश जगहों पर बारिश से राहत की संभावना। लेकिन बागेश्वर और नैनीताल जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी। दिल्ली और बिहार में अगले कुछ दिन बारिश की मार जारी रहेगी। पंजाब, जम्मू और यूपी को आंशिक राहत मिलेगी, हालांकि बाढ़ का खतरा बना रहेगा। उत्तराखंड में अधिकांश जगहों पर राहत लेकिन कुछ जिलों में अलर्ट। प्रशासन और मौसम विभाग ने सभी प्रभावित राज्यों में लोगों से सावधानी बरतने और अलर्ट पर रहने की अपील की है। (प्रकाश कुमार पांडेय)