हीट वेव की चपेट में बिहार,अलर्ट को नजर अंदाज किया तो बढ़ सकती है दिक्कत
इन दिनों बिहार राज्य हीट वेव की चपेट में आ गया है। अप्रैल माह के दूसरे पखवाड़े में यहां भीषण गर्मी पड़ने लगी है। लोगों का हाल बेहाल है। राज्य में पारा भी निरंतर चढ़ रहा है। बीते चौबीस घंटे में यहां रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ी है। हालात ये है कि तापमान 43 डिग्री पर पहुंच गया है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है लोगों को सलाह दी है कि दोपहर में हीटवेव चल रही है जहां तक हो सके लोग अपने घरों से न निकलें।
. बिहार के 20 जिलों में हीटवेव का प्रभाव ज्यादा है
. औरंगाबाद में सर्वाधिक गर्मी
. आने वाले दिनों में और बढ़ सकता है तापमान
. अन्य राज्यों में भी लू का बढ़ेगा प्रकोप
. औरंगाबाद में 45 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान
बिहार में मौसम विभाग ने लोगों चेतावनी देते हुए अलर्ट जारी किया है और कहा है कि धूप में घर से बाहर कम से कम निकलें। राज्य के बीस जिलों के संबंध में विभाग ने कहा है कि पिछले 24 घंटों में गर्मी बहुत तेजी से बढ़ी है हो सकता है आने वाले समय में तापमान और अधिक बढ़े। इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। बिहार की राजधानी पटना के मौसम को देखें तो यहां बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। जबकि औरंगाबाद की बात करें तो यह जिला राज्य में सबसे ज्यादा गर्म है। यहां का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
16 जिलों में 40 डिग्री रहा तापमान
बिहार के 16 जिले ऐसे हैं जहां का तापमान 40 डिग्री पहुंचा है और कई जिलों में हीटवेव की संभावना बढ़ी है। मौसम विभाग की माने तो राज्य में गर्म पछुआ हवा के कारण लू की स्थिति में बदलाव हुआ है। जबकि चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र नोर्थ वेस्ट मध्य प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्र में बना हुआ है।
चार दिनों तक लू के हालात
मौसम में हो रहे बदलाव के चलते बिहार के मिडिल साउथ और मिडिल ईस्ट के भागों में आने वाले चार दिनों में लू की स्थिति बन सकती है। इसके लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए अपील की है कि लोग सावधानी रखें। इसके अलावा आगामी 24 घंटों में राजधानी पटना सहित कई जिलों में तापमान बढ़ेगा और लू भी चलने की संभावना है।
स्वास्थ्य विभाग ने भी चेताया
राज्य में बढ़ती गर्मी और लू के कारण स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट है। विभाग का कहना है कि गर्मी में लू से बचाव के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और घर से कम से कम निकलें। बहुत ज्यादा जरूरी हो तो घर से निकलने के पहले पानी पिएं और मुंह ढंककर निकलें। यदि सावधानी बरतेंगे तो लू लगने और डायरिया जैसे खतरों को टाला जा सकता है।