यूपी में गर्मी का कहर,बलिया में गर्मी बनी मौत का सबब,68 से अधिक लोगों की मौत

heat wave havoc in ballia

देश कई हिस्सों में जहां बिपरजॉय तूफान के असर से बारिश हो रही है। जिससे मौसम में ठंडा हो गया है। वहीं यूपी के कई जिलों में इन दिनों चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। तेज गर्मी के बीच लोग बीमार हो रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा चिंता बुजुर्ग और बच्चों की होती है, जो बहुत ज्यादा गर्मी नहीं झेल पाते तो जिंदगी के लिए मुश्किल पैदा होती है। वहीं प्रदेश के साथ बलिया की बात करें जो इस जिले में पड़ रही भीषण गर्मी से मरीजों की संख्या और मरने वालों की संख्या में अचानक वृद्धि हो गई है। बलिया में पांच दिन में 68 लोगों की जान गई।

अवध से लेकर पूर्वांचल तक का इलाका भीषण गर्मी की मार से हलाकान है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के चलते एनसीआर और पश्चिमी यूपी में मौसम सुहावना बन गया है। यहां बारिश की वजह से तापमान में करीब तीन से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि बिपरजॉय तूफान का असर अब खत्म होने वाला है। उसके बाद पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। इससे पूरे सप्ताह मौसम सुहावना रहेगा। इस दोरान बारिश की संभावना बनेगी। वहीं दूसरी ओर यूपी के बलिया, देवरिया, गोरखपुर और वाराणसी के आसपास के इलाके गर्मी की भयंकर मार से पीड़ित हैं। हीट स्ट्रोक से बड़ी संख्या में लोग मर रहे हैं। लू और गर्मी की वजह से इंसान ही नहीं जानवरों की भी मौत के आंकड़े बढ़ने लगे हैं। जिसको लेकर योगी सरकार ने अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किया गया है।

घरों में रहने की चेतावनी

वहीं लू के चलते बलिया में हुई मौतों के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। बुजुर्ग और बीमार लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। ऐसे लोगों को दिन के समय घर में ही रहने को कहा गया है। धूप और गर्म हवाओं से लोगों की परेशानी बढ़ने की चेतावनी दी है। यूपी के बलिया में तेज तापमान और लू का कहर जिंदगी के लिए खतरा बना हुआ है। पिछले कुछ दिनों में करीब कई लोगों ने दम तोड़ दिया। तबीयत खराब होने के बाद इन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन जान नहीं बच सकी। इतनी ज्यादा मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में आया है। मौतों की वजह क्या रही, इसके लिए जांच टीम लखनऊ से बलिया पहुंची।

Exit mobile version