Weather Report 20 May 2025 : उत्तरभारत में लू और गर्मी करेगी परेशान तो मध्यभारत में आंधी बारिश के आसार…जानें आपके राज्य के मौसम का हाल

Heat wave and summer will trouble North India while storm and rain will affect Central India

भारत के विभिन्न राज्यों में आज मंगलवार 20 मई 2025 को मौसम की स्थिति विविध है। जिसमें कहीं भीषण गर्मी से लोग परेशान है और लू का प्रकोप झेल रहे हैं तो कहीं आंधी-बारिश और प्री-मानसून की गतिविधियां देखीं जा रही हैं।

उत्तर भारत: लू और गर्मी का प्रकोप

राजस्थान: भीषण गर्मी जारी है। तापमान 42°C तक पहुँच सकता है। लू की चेतावनी जारी की गई है।
हरियाणा: हीटवेव के लिए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। विशेषकर भिवानी और आसपास के क्षेत्रों में भीषण गर्मी की संभावना है।
उत्तर प्रदेश: यूपी की राजधानी लखनऊ सहित कई राज्य के जिलों में आंधी और बारिश की संभावना है। जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
दिल्ली-एनसीआर: हल्की बारिश और आंधी के आसार नजर आ रहे हैं। जिससे उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

मध्य भारत: आंधी और बारिश की संभावना

मध्य प्रदेश: राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में आंधी और हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
छत्तीसगढ़: राजधानी रायपुर में धूप और आंशिक बादल छाए रहेंगे। यहां तापमान 41°C तक पहुंचने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

पूर्वी भारत: बारिश के आसार

बिहार: बिहार की राजधानी पटना और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है।
झारखंड: राजधानी रांची में मौसम विभाग ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की है। कुछ क्षेत्रों में तूफान की भी संभावना है।

दक्षिण भारत: प्री-मानसून की दस्तक

कर्नाटक: राजधानी बेंगलुरु में आज मंगलवार को भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जिससे जलभराव की स्थिति बन सकती है।
तमिलनाडु: चेन्नई में कुछ क्षेत्रों में तूफान की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है।
तेलंगाना: हैदराबाद की बात करें तो यहां भ आंशिक बादल छाए रहेंगे। कुछ क्षेत्रों में तूफान की संभावना है।

पूर्वोत्तर भारत: भारी बारिश की चेतावनी

मेघालय: शिलॉंग और आसपास के क्षेत्रों में मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, नागालैंड: पूर्वोत्तर के इन राज्यों में भी बारिश और तूफान की संभावना जताई गई है।

पश्चिमी भारत: गर्मी और बादल

महाराष्ट्र: मायानगरी मुंबई में बादल छाए रहेंगे और राज्य के कुछ क्षेत्रों में तूफान की संभावना है।
गुजरात: अहमदाबाद में धूप और धुंध छाई रहेगी। यहां तापमान 42°C तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।

तटीय और द्वीपीय क्षेत्र: हल्की बारिश

केरल: मौसम केन्द्र की ओर से जारी वेदर रिपोर्ट के अनुसार त्रिवेंद्रम में बादल छाए रहे और बारिश के आवर्तन हो सकते हैं।
गोवा: पणजी में भी बादल छाए रहेंगे। कहीं कही बारिश के भी हो सकती है।
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह: पोर्ट ब्लेयर में बादल और सूरज के बीच लुकाछिपी का मौसम बना रहेगा और हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है।..प्रकाश कुमार पांडेय

Exit mobile version