Thursday, June 5, 2025
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
LIVE India News
ADVERTISEMENT
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

G20 Summit के लिए तैयार हो रहा खजुराहो,पन्ना टाइगर भी देखने जाएंगे कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष

DigitalDesk by DigitalDesk
December 23, 2022
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति
0
G20 Summit के लिए तैयार हो रहा खजुराहो,पन्ना टाइगर भी देखने जाएंगे कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष

Heads of many countries will go to see Khajuraho Panna Tiger ready for G-20 summit

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

G20 Summit 2022:भारत को जी-20 समूह की अध्यक्षता व मेजबानी मिली है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत 30 नवंबर 2023 तक जी-20 की अध्यक्षता करेगा। इस दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग विभागों के तहत बैठकें आयोजित होंगी। भारत देश में 32 अलग-अलग क्षेत्रों में करीब 200 बैठकें आयोजित करेगा। इन बैठकों में जी-20 समूह में शामिल देशों के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मंत्री और अधिकारी शामिल होंगे। G20 देशों की अहम बैठकें मप्र के इंदौर और छतरपुर जिले के खजुराहो में भी होंगी। इंदौर में जहां कृषि कार्यसमूह की बैठक होंगी तो वहीं ग्रुप के संस्कृति समूह की बैठक फरवरी 2023 में खजुराहो में आयोजित की जाएगी। इसके लिए खजुराहो को सजाया और संवारा जा रहा है।

मप्र में होंगे जी-20 के दो कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक जी-20 की अध्यक्षता करेगा। इस दौरान देश के अन्य शहरों के साथ ही इंदौर में 13, 14, 15 फरवरी को जी-20 के कृषि कार्य समूह की बैठकें होंगीं। इसके बाद 23, 24, 25 फरवरी 2023 को खजुराहो में जी-20 के संस्कृति कार्य समूह की बैठकें होंगी। छतरपुर जिले के खजुराहो में महाराजा छत्रसाल कंवेंशन सेंटर में कई बैठकों का आयोजन होगा।

Related posts

सेना और विदेश मंत्रालय की साझा प्रेस ब्रीफिंग….कर्नल सोफिया कुरैशी बोलीं- पाकिस्तान ने की भारत पर हमले की कोशिश…15 शहरों पर हमलों की नाकाम कोशिश की…

सेना और विदेश मंत्रालय की साझा प्रेस ब्रीफिंग….कर्नल सोफिया कुरैशी बोलीं- पाकिस्तान ने की भारत पर हमले की कोशिश…15 शहरों पर हमलों की नाकाम कोशिश की…

May 8, 2025
चौतरफा वार पाकिस्तान में हाहाकार

चौतरफा वार पाकिस्तान में हाहाकार

May 8, 2025
  • खजुराहो में होगी जी 20 समूह की अहम बैठक
  • ग्रुप के संस्कृति समूह की होगी अहम बैठक
  • राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री होंगे शामिल
  • बदली जा रही खजुराहो की रंगत
  • इंदौर में होंगी कृषि कार्य समूह की बैठकें

इस दौरान इंदौर में भी 13, 14 व 15 फरवरी को जी-20 के कृषि कार्य समूह की बैठकें होंगी। खजुराहो में महाराजा छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर में बैठकों का आयोजन होगा। भारत में दिसंबर से शुरू हो रही जी-20 की बैठकों और नई दिल्ली में नौ व 10 सितंबर 2023 को होने वाले 18वें शिखर सम्मेलन में सदस्य देशों के राष्ट्र अध्यक्षों, प्रतिनिधियों के अलावा मेहमान देश बांग्लादेश, इजिप्ट, मारीशस, नीदरलैंड, नाइजीरिया, ओमान, सिंगापुर, स्पेन और यूएई के राष्ट्र अध्यक्ष और प्रतिनिधि भी आएंगे। खजुराहो में फरवरी 2023 में जी-20 समूह की बैठकें आयोजित होंगी। इनमें शामिल होने के लिए विदेशी मेहमान, जनप्रतिनिधि आएंगे। इनको कोई असुविधा न हो, जहां-जहां भी विदेशी मेहमान जाएंगे। जहां से गुजरे तो उन्हें हमारे यहां की समृद्धशाली विरासत, इतिहास, साफ-सुथरे शहर, चमचमाती सड़कें, व्यवस्थित ट्रैफिक, टूरिस्ट की बेहतर सुविधाएं देखने को मिलें। इसके लिए तैयारियां शुरु कर दी गई हैं।

खजुराहो के पर्यटन को लग जाएंगे पंख

खजुराहो के पश्चिमी मंदिरों का समूह यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल है। संस्कृति कार्य समूह की बैठक में सदस्य देशों के 200 से ज्यादा प्रतिनिधि आएंगे। इसके अलावा दुनियाभर के देशों के मीडियाकर्मी और सामाजिक संस्थाओं का खजुराहो में जमावड़ा होगा। इससे कोविड महामारी के बाद पर्यटकों की राह देख रहे खजुराहो के पर्यटन को पंख लग जाएंगे। भारत में जी-20 ग्रुप के अधिकारी एस रमेश बाबू, सोनिया पुरी ने तीन दिन बैठक के बाद जी-20 सदस्यों के लिए खजुराहो में होटल बुक किए हैं। साथ ही हवाई अड्डे की व्यवस्थाओं को भी देखा है।

घर-घर में सजेगी रंगोली

खजुराहो को विभिन्न शहरों से जोड़ने वाली बाहरी और अंदरूनी सड़कों को बनाने का काम प्रारंभ कर दिया गया है। छतरपुर से खजुराहो, जैन मंदिर रोड, पश्चिम मंदिर समूह रोड, गोल मॉर्केट, सर्किट हाउस रोड सहित विभिन्न मुख्य मार्ग, रनेहफॉल रोड को बनाया जा रहा है। मंदिर समूह का रंग-रोगन आकर्षक लाइटिंग की जा रही है। तालाबों का सौंदर्यकरण किया जा रहा है।

तैयारी में जुटा पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन

वहीं मप्र सरकार ने विदेशी मेहमानों को पन्ना टाइगर रिजर्व के दीदार कराने का भी प्लान बनाया है। इसके लिए पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन और जिला प्रशासन को पूर्व में निर्देश दिए गए थे। जिस चलते वहां जिला प्रशासन प्रमुख पर्यटन स्थलों और पन्ना टाइगर रिजर्व अपने यहां तैयारियों में जुटा हुआ है।

वीर सिंह पैलेस

जी-20 के लिए तैयार है वीर सिंह पैलेस

बुंदेलखंड की शान माने जाने वाले दतिया के वीर सिंह पैलेस को भी आकर्षक बनाया जा रहा है। क्योंकि यहां देशी-विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं। जी-20 के इवेंट में दतिया के वीर सिंह पैलेस को भी शामिल किया गया है। पैलेस में विशेष सजावट होगी। इस बार भारत को जी-20 देशों की अध्यक्षता करने का अवसर मिला है। इस अवसर पर इवेंट करने के लिए विश्व की सौ धरोहरों में दतिया के वीर सिंह पैलेस को शामिल किया है। बताया गया है कि प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा विशेष प्रयास से वीर सिंह पैलेस को यह अहमियत मिली है।

जी-20 में यह देश शामिल

जी-20 समूह में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किये, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) शामिल हैं।

विशेष विमानों के आगमन को लेकर तैयारियों में जुटा

देश-विदेश से आने वाले अधिकारी, डेलिगेट्स, प्रधानमंत्री से लेकर मंत्री-मिनिस्टर हवाई मार्ग से खजुराहो पहुंचे। इसलिए एयरपोर्ट अथॉरिटी, नागरिक उड्यन विभाग के अधिकारी यहां तैयारियों में जुटे हुए हैं। दिल्ली से अधिकारी खजुराहो आकर निरीक्षण कर चुके हैं।

मेहमान होंगे गौरवशाली इतिहास की गाथा से रुबरु

खजुराहो में कई मंदिर हैं। जिनमें पश्चिमी समूह के छह मंदिर एक साथ देखे जा सकते हैं। मंदिरों की बनावट। उनमें लगी प्रतिमाएं और बाहरी दीवारों पर पत्थरों को काटकर उकेरी गई मूर्तियां एक गहन सम्मोहन में बांध लेती हैं। पूरी तरह ग्रेनाइट से बना चौसठ योगिनी मंदिर देवी काली को समर्पित है। यहां स्थित सभी मंदिरों में सबसे विशाल है कंदरिया महादेव का मंदिर, जिसकी ऊंचाई 109 फीट है। इसके साथ ही लक्ष्मण जी, चित्रगुप्त जी, मां जंगदंबा और बाबा विश्वनाथ मंदिर हैं जो अपने गौरवशाली इतिहास का गाथा कहते हैं।

Post Views: 399
Tags: chaired by India G-20 groupG-20 GroupG20 Summit 2022IndoreKhajurahoPrime Minister Modi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

बंगाल चुनाव से पहले बड़ा झटका! दिलीप घोष की TMC में एंट्री तय?

बंगाल चुनाव से पहले बड़ा झटका! दिलीप घोष की TMC में एंट्री तय?

बंगाल चुनाव से पहले बड़ा झटका! दिलीप घोष की TMC में एंट्री तय?

स्पेशल
Defamation vs Political Rhetoric Know why Bihar Minister Ashok Choudhary filed a defamation case against Prashant Kishor

बिहार विधानसभा चुनाव: मानहानि बनाम सियासी बयानबाजी…जानें मंत्री अशोक चौधरी ने क्यों दायर किया प्रशांत किशोर पर मानहानि का केस

मुख्य समाचार
After Rahul Gandhi statement MP Congress organization is looking for lame horses

राहुल गांधी के बयान के बाद कांग्रेस संगठन को लंगड़े घोड़ों की तलाश…!क्या है “लंगड़े घोड़ों को रिटायर करना है का सियासी अर्थ…MP कांग्रेस में लंगड़ा घोड़ा कौन?

मुख्य समाचार

RSS Home 1

  • [Action required] Your RSS.app Trial has Expired. June 4, 2025
    Your trial has expired. Please update your subscription plan at rss.app. - (B3jAsBd4opujvyfO)
  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version