लगाया था पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा…हाईकोर्ट के आदेश पर अब फैजान ने दी थाने में 21 बार तिरंगे को सलामी..’भारत माता की जय’ नारा भी किया बुलंद
देश विरोधी नारे लगाने वाले एक शख्स फैजान ने तिरंगे को 21 बार सलामी दी। युवक ने भारत माता की जय के नारे भी लगाए। दरअसल उसे जबलपुर हाईकोर्ट ने इसी शर्त पर जमानत दी थी कि वह प्रकरण खत्म होने तक हर महीने के पहले और चौथे मंगलवार के दिन को यह काम करेगा।
- हाई कोर्ट का आदेश
- 21 बार तिरंगे को सलामी
- भारत माता की जय के लगाए नारे
- रील बनाने के लिए लगाए थे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे
पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले आरोपी युवक फैजान ने मध्यप्रदेश हाई कोर्ट के आदेश के बाद भारत माता की जय के नारे लगाए और 21 बार तीरंगे को सलामी दी। दरअसल आरोपी युवक फैजान को भोपाल के मिसरोद थाने में पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में तिरंगे को सलामी दिलवाई गई। मीडिया से चर्चा में फैजान ने ग्लानी महसूस करते हुए कहा कि उसे अपने किए पर बहुत पछतावा है। अब वह पूरी जिंदगी भारत माता की जय के नारे लगाएगा।
भोपाल के मिसरोद थाने में टीआई मनीष राज भदोरिया ने बताया हाई कोर्ट के निर्देश के चलते आरोपी युवक फैजान से तिरंगे को सलामी दिलवाई गई। उसे माह के हर पहले और चौथे मंगलवार को यहां थाना परिसर में लाया जएगा। दरअसल सोशल मीडिया पर अपलोड करने के लिए उसने रील बनाई थी। जिसके के जोश में उसने यह गलती कर दी।। इस गलती की कोर्ट से उसे उसको सजा मिली है। पुलिस अधिकारी ने कहा लोगों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि रील बनाते समय वे अनजाने में देश विरोधी कोई कृत्य ना करें।
बताया जाता है कि जबलपुर हाई कोर्ट की ओर से आरोपी युवक फैजान को इसी शर्त पर जमानत पर छोड़ा गया है कि हर माह के पहले और चौथे मंगलवार को वह थाने पहुंचकर तिरंगे को सलामी देगा। न्यायालय ने युवक फैजान को भोपाल के मिसरोद थाने में माह के पहले और चौथे मंगलवार को राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने के निर्देश दिए हैं। इतना ही नहीं सलामी देते वक्त उसे 21 बार भारत माता की जय का नारा भी बुलंद करना होगा।