दहेज में नहीं मिला कूलर और फ्रिज तो काट दी पत्नी की चोटी…जानें हरदोई में पति की हरकत की सच्चाई

He cut off his wife's braid as he did not get a cooler and fridge in dowry

दहेज में नहीं मिला कूलर और फ्रिज तो काट दी पत्नी की चोटी…जानें हरदोई में पति की हरकत की सच्चाई

यूपी में एक शख्स ने पत्नी की चोटी काट दी। यह खबर बड़ी नहीं है बड़ी खबर यह है कि उसने महज फ्रिज और कूलर के लिए पत्नी की चोटी काट कर फेंक दी। बता दें एक ब्यूटी पार्लर पहुंचे पति ने अपनी पत्नी की चोटी काट दी। मामले को लेकर महिला के पिता ने बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ऐसा दहेज न देने के चलते किया गया है। हालांकि स्थानीय लोग बताते हैं कि महिला के पति ने उसकी चोटी इसलिए काटी क्योंकि उसे पत्नी द्वारा ब्यूटी पार्लर में आईब्रो भौंहे बनवाना पसंद नहीं आ रहा था।

यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का है। जहां एक शख्स को शनिवार को पुलिस की ओर से गिरफ्तार किया गया है। जिस पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी की चोटी काट दी थी। उसने ऐसा तब किया जब वह ब्यूटी पार्लर में अपनी भौंहें बनवाने के लिए गई थी। इसपूरे मामले की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने मीडिया से चर्चा के दौरान दी। फिलहाल पुलिस की टीम आरोपी के खिलाफ आगे की जांच और कार्रवाई में जुट गई है।

पुलिस के अधिकारी की माने तो मामला उस समय प्रकाश में आया जब महिला के पिता राधाकृष्ण ने पूरी घटना के बाद पति रामप्रताप के खिलाफ थाने पहुंचकर दहेज उत्पीड़न की शिकायत दर्ज करा दी। पिता राधाकृष्ण नका कहना है उनकी बेटी की शादी करीब एक साल पहले रामप्रताप से की गई थीं। शादी के बाद से ही सुसराल पक्ष उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। उसके ससुराल वाले दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। साथ ही ससुराल वालों ने दहेज में फ्रिज और कूलर की भी मांगा था। घटना से एक सप्ताह पहले ही राधाकृष्ण अपनी बेटी को लेकर आगए थे। मामले के संबंध में जानकारी देते हुए सर्किल ऑफिसर की ओर से कहा गया है कि स्थिति तब बिगड़ गई जब आरोपी पति रामप्रताप अपने तीन साथियों के साथ ब्यूटी पार्लर जा पहुंचा और पत्नी की चोटी काट दी।

Exit mobile version