Tuesday, March 10, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

हरियाणा बजट: सीएम नायब सैनी आज बतौर वित्त मंत्री पेश करेंगे अपना पहला बजट, महिलाओं, युवाओं और छात्रों के लिए बजट में क्या होगा खास

DigitalDesk by DigitalDesk
March 17, 2025
in मुख्य समाचार, शहर और राज्य
0
हरियाणा बजट: सीएम नायब सैनी आज बतौर वित्त मंत्री पेश करेंगे अपना पहला बजट, महिलाओं, युवाओं और छात्रों के लिए बजट में क्या होगा खास
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

हरियाणा बजट: सीएम नायब सैनी आज बतौर वित्त मंत्री पेश करेंगे अपना पहला बजट, महिलाओं, युवाओं और छात्रों के लिए बजट में क्या होगा खास

हरियाणा का बजट आज पेश होने वाला है। सीएम नायब सैनी मुख्यमंत्री होने के साथ-साथ वित्त मंत्री भी हैं। ऐसे में वह आज वित्त मंत्री के तौर पर अपना पहला बजट पेश करेंगे। उन्होंने वित्त विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर बजट को अंतिम रूप दिया है। हरियाणा सरकार के इस बजट पर पूरे प्रदेश की निगाहें टिकी हुई हैं। इसकी वजह यह है कि सीएम ने प्रदेश के विभिन्न वर्गों के साथ बैठक कर बजट पर उनके सुझाव लिए थे। साथ ही उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया था कि अच्छे सुझावों को बजट में शामिल किया जाएगा।

Related posts

SBI Clerk Mains Result 2026 Today: आज जारी होगा स्कोरकार्ड और रिस्पॉन्स शीट, ऐसे करें चेक

SBI Clerk Mains Result 2026 Today: आज जारी होगा स्कोरकार्ड और रिस्पॉन्स शीट, ऐसे करें चेक

March 10, 2026
Stock Market Today: भू-राजनीतिक तनाव के बीच बाजार की दमदार वापसी, सेंसेक्स-निफ्टी में शानदार उछाल

Stock Market Today: भू-राजनीतिक तनाव के बीच बाजार की दमदार वापसी, सेंसेक्स-निफ्टी में शानदार उछाल

March 10, 2026

सीएम कर सकते हैं लाडो लक्ष्मी योजना की घोषणा
कहा जा रहा है कि सीएम सैनी इस बजट में ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ की घोषणा कर सकते हैं। इस योजना के तहत राज्य में 60 साल से कम उम्र की महिलाओं को 2100 रुपये प्रतिमाह की मदद मिलेगी। वहीं सीएम सैनी युवाओं के लिए नौकरियों की भी घोषणा कर सकते हैं। उम्मीद है कि इस बजट में युवाओं को हर साल 40 हजार सरकारी नौकरियां देने की नीति लाई जा सकती है। इसके साथ ही सीएम मेधावी बेटियों के लिए उच्च शिक्षा में मुफ्त शिक्षा की योजना शुरू करने की भी घोषणा कर सकते हैं। इसके अलावा कॉलेज जाने वाली गरीब परिवारों की बेटियों के लिए स्कूटी या इससे जुड़ी कोई योजना की घोषणा की जा सकती है। वहीं 1500 सरकारी स्कूलों को ‘स्मार्ट स्कूल’ में अपग्रेड करने की योजना की भी घोषणा की जा सकती है। राज्य के हर जिले में मेडिकल कॉलेज बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए भी कदम उठाए जा सकते हैं और इसके लिए बजट का प्रावधान किया जा सकता है।

चुनावी वादों को पूरा करने की हो सकती है कोशिश
विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में कई अहम वादे किए थे। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि सीएम सैनी द्वारा पेश किए जाने वाले इस बजट में भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र और चुनावी वादों को पूरा करने की कोशिश की जा सकती है। हरियाणा भाजपा सरकार द्वारा किए गए करीब 240 वादों में से सीएम सैनी ने अपने कार्यकाल के महज 100 दिनों में ही 18 वादे पूरे कर दिए हैं।

प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 280
Tags: #Hariyana #G20 Meeting #Delhi NCR
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version