Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

हरियाणा विधानसभा चुनाव : जानें क्या है इन 25 सीटों सियासी गणित…क्यों बढ़ी हुई है इन सीटों को लेकर राजनीति दलों के दिल की धड़कन

DigitalDesk by DigitalDesk
September 4, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Haryana Assembly Elections
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

हरियाणा विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। मुख्य दल कांग्रेस और बीजेपी के बीच यहां सीधा मुकाबला माना जा रहा है। सत्तारुढ़ बीजेपी जहां सत्ता की हैट्रिक लगाने की कवायद में जुटी है तो वहीं कांग्रेस 10 साल के बाद सत्ता में अपनी वापसी के लिए बेताब दिखाई दे रही है।

25 सीट पर हार जीत का अंतर 5 हजार वोट से कम

  • हरियाणा विधानसभा में 90 सीट
  • सभी 90 सीटों पर एक ही चरण में 5 अक्टूबर को मतदान
  • दमखम के साथ मैदान में उतरने लगे सियासी दल पूरे
  • चुनाव में 25 सीटों पर राजनीतिक दलों की क्लोज फाइट
  • इन सीटों पर दोनों ही दलों का सबसे ज्यादा फोकस
  • पिछले चुनाव में 1 हजार से 5000 तक रही हार और जीत का अंतर

हरियाणा में लोकसभा चुनाव के दौरान दोनों ही दल कांग्रेस और बीजेपी के बीच चुनावी लड़ाई फिफ्टी-फिफ्टी की रही थी। ऐसे ही इस बार विधानसभा चुनाव में भी टाइट फाइट की संभावना बढ़ गई है। खास कर राज्य की 25 सीटों ने सियासी दलों की चिंता बढ़ा दी है। यह वो सीटें हैं जहां पिछले विधानसभा चुनाव में क्लोज फाइट हुई थी। इस 25 विधानसभा सीटों पर अब सभी की नजरें लगी हुई हैं। इन सीटों पर चंद वोटों भी इधर से उधर हो जाते हैं तो सत्ता में आने का सपना टूट सकता है।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

क्लोज फाइट वाली 25 सीटों पर सभी सियासी दल की निगाहें

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में इस बार कम मार्जिन वाली इन सीटों पर चंद वोटों के इधर-उधर होने से राजनीतिक दलों का सारा खेल बिगड़ सकता है। जिस तरह से तमाम क्षेत्रीय दल भी इस बार के चुनाव मैदान में दम लगा रहे हैं। निर्दलीय भी अपनी किस्मत को आजमा रहे हैं। ऐसे में 2019 की क्लोज फाइट वाली इन 25 सीटों पर सभी सियासी दल की निगाहें लगी हैं।

हरियाणा में साल 2019 में विधानसभा चुनाव हुए थे। 2019 के चुनाव में राज्य की 25 विधानसभा सीटों पर चुनावी मुकाबला कांटे का रहा था। इन 25 सीटों पर प्रत्याशी की जीत-हार का अंतर 5 हजार वोट से कम ही था। 25 में से तीन सीट तो ऐसी थी जिन पर जीत-हार का मार्जिन 1000 वोटों से भी कम का रहा था। जबकि 7 विधानसभा सीट पर जीत-हार का फैसला एक से दो हजार वोट के बीच रहा था।
वहीं 15 विधानसभा सीटों पर हार जीत का अंतर 2 से 5 हजार के बीच का रहा था। बता दें टाइट फाइट वाली इन 25 सीटों में से 12 विधानसभा सीट कांग्रेस ने जीती थी। 9 सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। जबकि 4 सीट निर्दलीय और अन्य प्रत्याशी के खाते में गई थी।

तीन सीट पर हार जीत का अंतर एक हजार वोट से कम

2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में एक हजार से कम अंतर वाली तीन सीटें थीं। जिनमें
पुन्हाना,, सिरसा और थानेसर शामिल है। सिरसा विधानसभा सीट पर हरियाणा लोकहित पार्टी प्रमुख गोपाल कांडा बतौर प्रत्याशी महज 602 वोट से चुनाव जीते थे। वहीं पुन्हाना विधानसभा सीट पर कांग्रेस विधायक मो.इलियास ने महज 816 वोट के अंतर से जीत दर्ज की थी। इसी तरह थानेसर विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी सुभाष सुधा महज 842 वोट से जीत दर्ज किए थे। 1 हजार वोट से कम मार्जिन वाली इन तीन सीटों पर सियासी समीकरण पर गौर करें तो एक-एक सीटें तीन दल बीजेपी कांग्रेस और ​हरियाणा लोकहित पार्टी के खाते में गई थी।

सात सीट पर एक से दो हजार के बीच हार-जीत का मार्जिन

2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में सात सीट ऐसी थीं। जिन पर जीत और हार का अंतर एक से दो हजार वोट के बीच रहा था। इनमें से चार सीट पर कांग्रेस प्रत्याशियों जीत दर्ज की थी। वहीं तीन सीट बीजेपी के खाते में गई थी। इन सात सीटों में कैथल, रेवाड़ी, खरखौदा, रतिया, यमुनानगर, असंध और मुलाना शामिल है। बीजेपी ने रतिया के साथ कैथल और यमुनानगर विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस को खरखौदा, मुलाना,रेवाड़ी और असंध विधानसभा सीट पर जीत मिली थी। इस बार के चुनाव में भी कांग्रेस और बीजेपी के बीच इन सीटों पर कांटे की लड़ाई मानी जा रही है।

5 हजार से कम मार्जिन से 15 सीट पर हार-जीत

2019 में हुए विधानसभा चुनाव में राज्य की 15 सीट पर जीत और हार का अंतर 2 से 5 हजार वोटों के बीच रहा था। इन 15 सीटों में होडल, नीलोखेड़ी, बड़खल, राय हथीन, फतेहाबाद रादौर, रोहतक, सफीदों, फरीदाबाद एनआईटी, नूंह, बरोदा, गोहाना, गुहला और बरवाला है। इन सीटों में से सात सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। वहीं पांच सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। राज्य की जेजेपी को दो सीट पर जीत मिली थी। एक सीट पर निर्दलीय ने जीत दर्ज की थी। इसके अतिरिक्त 7 ऐसी सीट हैं, जिन पर जीत-हार का अंतर 5 से 10 हजार वोटों के अंदर रहा था। इन सीटों में से बीजेपी छह सीट पर तो एक सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की थी।

Post Views: 316
Tags: #Congress and BJP#Haryana Assembly Election 2024#Haryana Lok Sabha Elections#margin of victory
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version