जानें कौन हैं ‘लेडी खली’ कविता दलाल….? जो इस सीट पर दे रही हैं दंगल गर्ल विनेश फोगाट को चुनावी चुनौती…आम आदमी पार्टी ने क्यों खेला ‘दलाल’ पर दांव…?

हरियाणा विधानसभा चुनाव  में मतदान की तारीख  नजदीक आते-आते सियासी दलों में सुगबुगाहट तेज हो गई है। राज्य की 90 विधानसभा सीटों के लिए 5 अक्टूबर को एक ही चरण में मतदान होना है।  इस चुनाव में कई नामचीन चेहरें भी चुनाव के मैदान में अपनी किस्मत आजमाने के लिए उतरे हैं। उन्हीें में शामिल हैं कांग्रेस की विनेश फोगाट और आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी कविता दलाल। यह दोनों रेसलर ही जुलाना विधानसभा सीट से अपनी किस्मत आजमा रहीं हैं।

इस बीच आम आदमी पार्टी ने बुधवार को 21 सीटों पर अपने कैंडिडेट्स की चौथी सूची जारी कर दी है। आम आदमी पार्टी ने राज्य की हाईप्रोफाइल सीट में शामिल जुलाना विधानसभा सीट से वर्ल्ड रेसलिंग इंटरटेनमेंट WWE की पूर्व रेसलर कविता दलाल को अपना प्रत्याशी बनाया है। जुलाना विधानसभा सीट से ही कांग्रेस ने भी रेसलर विनेश फोगाट को चुनाव मैदान में उतारा है। बता दें आप की प्रत्याशी बनाईं गईं कविता दलाल का कुर्ती सलवार वाला लूक WWE में काफी चर्चा में रहा था।

हरियाणा चुनाव के मैदान में उतरीं में कविता दलाल का जन्म जुलाना के मालवी गांव में हुआ था। कविता ने साल 2022 में अपने राजनीति में एंट्री की थी। हालांकि राजनीति की दुनिया में कदम रखने से पहले ही कविता रेसलर के रूप में काफी चर्चित हो गईं थीं। कविता दलाल को राष्ट्रपति ने फर्स्ट लेडी के पुरस्कार से सम्मानित भी किया था। कविता ने 12 वीं एशियन गेम्स में भारोत्तोलन में स्वर्ण पदक हासिल किया था। इसके बाद साल 2016 में फिर दलाल ने गोल्ड मेडल पर कब्जा किया था। द ग्रेट खली के कॉन्टिंनेंटल रेस्लिंग एंटरटेनमेंट में कविता दलाल ने हिस्सा लेकर प्रोफेशनल रेसलिंग में एंट्री की थी।
साल 2017 में कविता दलाल ने WWE में अपनी किस्मत आजमाई थी। उन्होंने WWE के साथ एक अनुबंध साइन किया। इसके बाद उन्होंने ट्रेनिंग लेना शुरू किया। फिर साल 2018 में कविता दलाल ने पहली बार WWE के रिंग में कदम रखा था। इस 2018 में ही उन्होंने नेक्स लाइव इवेंट में भी हिस्सा लिया था।

2022 में थामा था आम आदमी पार्टी का दामन

कविता दलाल को भारत में ‘लेडी खली’ के नाम से भी जाना जाता है। WWE के रिंग में उतर कर अपने मुक्कों का लोहा मनवाने वाली कविता दलाल पहली भारतीय रेसलर महिला भी हैं।
कविता दलाल ने साल 2009 में शादी की थी। उनका एक बच्चा भी है। इसके बाद से ही कविता ने रिंग से रिटायरमेंट लेने का फैसला कर लिया था। हालांकि उनके रेसलिंग करियर को बरकरार रखने के लिए कविता को उनके पति ने काफी सहयोग किया था। साल 2022 में कविता दलाल ने राजनीति की दुनिया में अपना कदम रखा था। हरियाणा में उन्होंने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली थी।

टि​कट के रुप में मिला केजरीवाल की तारीफ करने का इनाम

आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद कविता दलाल ने पार्टी संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को लेकर बड़ा बयान दिया था। कविता ने कहा था वे सीएम केजरीवाल के काम से खासी प्रभावित हैं। पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी वह उसे पूरी ईमानदारी से अच्छी तरह से निभाएंगी। इसके दो साल बाद अब आम आदमी पार्टी ने उन्हें हरियाणा विधानसभा चुनाव के मैदान में उतारा गया हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी विनेश ने भरा पर्चा

हरियाणा की जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और पहलवान विनेश फोगाट ने बुधवार 11 सितंबर को अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान विनेश फोगाट के साथ लोकसभा में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के अतिरिक्त कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता नजर आए। नामांकन के बाद विनेश फोगाट ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा हम मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने पहलवानी करते हुए सीखा है कि कभी भी अपने दुश्मन को कमजोर नहीं समझना चाहिए।

Exit mobile version