Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

हरियाणा विधानसभा चुनाव: जानें चौधरी देवीलाल ने किस बात से नाराज होकर मारा था राज्यपाल को जोरदार थप्पड़..!

DigitalDesk by DigitalDesk
August 24, 2024
in मुख्य समाचार, राजनीति
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

हरियाणा में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। 1 अक्टूबर को यहां मतदान कराया जाएगा। सभी 90 विधानसभा सीट पर एक ही चरण में वोटिंग होगी। चुनावी मौसम में दलों के बीच जोरआजमाइश का दौर शुरू हो गया है। हरियाणा ऐसा राज्य है जिसने सियासत के कई रंग देखे। जाट बहुल इस राज्य की सियासत के किस्से भी निराले हैं। दरअसल हरियाणा के स्वभाव और भाषा में ही अक्खड़पन घुला है तो इस राज्य के नेता भला इससे कैसे अछूते रहते। हरियाणा के सियासी परिदृश्य में एक ऐसा ही वाकया अक्सर चर्चा में रहता है।

  • हरियाणा की सियासत के किस्से भी निराले हैं
  • हरियाणा के स्वभाव और भाषा में ही घुला है अक्खड़पन
  • इस राज्य के नेता भला इससे कैसे अछूते रहते
  • चौधरी देवीलाल ने राज्यपाल को ही जड़ दिया था जोरदार थप्पड़
  • 1982 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली थी 36 सीट
  • सबसे बड़ा दल, फिर भी बहुमत से था दूर
  • भारतीय राष्ट्रीय लोक दल और भाजपा गठबंधन को मिली 37 सीट
  • स्पष्ट बहुमत किसी को नहीं मिला था
  • गणपतराव देवजी तपासे थे हरियाणा के राज्यपाल
  • चंडीगढ़ राजभवन हुई थी राज्यपाल से देवीलाल की बहस
  • देवीलाल कर रहे थे बहुमत होने का दावा
  • राज्यपाल ने कर दिया थ देवीलाल का दावा नामंजूर
  • दावा नामंजूर हुआ और राज्यपाल नहीं माने तो जड़ दिया थप्पड़

दरअसल राज्य के दिग्गज नेता रहे स्वर्गीय चौधरी देवीलाल ने एक बार राज्यपाल को ही जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था। बात 1982 की है। जब हरियाणा के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 90 में से 36 विधानसभा सीटों पर जीत मिली थी। राज्य विधानसभा में कांग्रेस सबसे बड़े दल के रुप में उभर कर सामने आई थी। वहीं दूसरी ओर प्रमुख विपक्षी दल भारतीय राष्ट्रीय लोक दल ने भाजपा के साथ चुनावी गठबंधन करते हुए चुनाव में 37 सीट पर कब्जा किया था। भारालो को 31 और भाजपा को छह सीटें मिली थीं। लेकिन स्पष्ट बहुमत किसी को नहीं मिला था। ऐसे में सरकार बनाने के लिए किसे आमंत्रित किया जाए? यह राज्यपाल पर निर्भर था। उस समय गणपतराव देवजी तपासे जीडी तपासे हरियाणा के राज्यपाल थे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जीडी तपासे महाराष्ट्र की राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय रहे थे। उन्होंने सबसे पहले चौधरी देवीलाल को राज्य की सरकार गठित करने का न्योता दिया। लेकिन इस बीच कांग्रेस के भजनलाल ने निर्दलीय विधायकों को साथ लेकर बहुमत का 52 विधायकों वाला आंकड़ा हासिल कर लिया।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

राज्यपाल ने दिला दी थी भजनलाल को मुख्यमंत्री पद की शपथ

ऐसे में 52 विधायकों का समर्थन मिलने पर राज्यपाल तपासे ने भजनलाल को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। जब चौधरी देवीलाल को इस बात का पता चला तो वे तमतमा गए। अपने विधायकों को लेकर वे चंडीगढ़ राजभवन पहुंचे। जहां राज्यपाल से उनकी बहस हो गई।देवीलाल अपने पास बहुमत होने का दावा कर रहे थे और राज्यपाल तपासे ने देवीलाल का दावा नामंजूर कर दिया था।

देवीलाल कर रहे थे बहुमत का दावा, राज्यपाल नहीं माने तो जड़ दिया थप्पड़

ऐसे में चौधरी देवीलाल और राज्यपाल जीडी तपासे के बीच तब जोरदार बहस हो गई। बहस के दौरान ही तमतमाते हुए चौधरी देवीलाल ने राज्यपाल तपासे की ठुड्डी पकड़ ली। उन्हें चीखते हुए फटकारने भी लगे। इस घटनाक्रम से गुस्से में भरकर राज्यपाल जीडी तापसे ने देवीलाल का हाथ झटक दिया। बस इसके बाद जो हुआ उसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी। तैश में आकर चौधरी देवीलाल ने राज्यपाल को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। जबकि इस दौरान राज्यपाल के सुरक्षाकर्मी और विधायक भी मौजूद थे जो सन्न रह गए। सुरक्षा गार्ड दौड़कर राज्यपाल तपासे के पास पहुंचे। उन्हें सुरक्षा घेरे में लेकर देते हुए वहां से रवाना हुए। हालांकि राज्यपाल को थप्पड़ मारने के बाद भी देवीलाल के खिलाफ कोई कानूनी एक्शन नहीं लिया गया। यह वाक्या देश की राजनीति में अब भी चर्चा में रहता है।

Post Views: 623
Tags: #Chaudhary Devi Lal#Haryana Assembly Election#slapped hard on Governor
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version