Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

हरियाणा विधानसभा चुनाव : कांग्रेस में सीएम फेस की रेस…जानें अब क्यों हो रहा टिकट बंटवारे पर क्लेश…!

DigitalDesk by DigitalDesk
September 2, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Haryana Assembly Election 5 October Congress CM Faces Congress Screening Committee Meeting Chairman
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीख बदलकर 5 अक्टूबर कर दी गई है। जिससे प्रत्याशी चयन के लिए में पार्टियों को और समय मिल गया। हम बात कर रहे हैं कांग्रेस की, जिसमें कौन होगा सीएम का फेस के बाद अब टिकट बंटबारे पर क्लेश मच गया है। हालात यह है कि स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में चेयरमैन अजय माकन के सामने ही कांग्रेस विधायक दल के नेता भूपिंदर हुड्डा और चुनाव प्रभारी महासचिव बनाए गए दीपक बावरिया दोनों आमने- सामने आ गए। दरअसल बैठक में करीब दो बार लगातार चुनाव में हार का सामना करने वाले नेताओं को टिकट न देने के फार्मूले ने हरियाणा कांग्रेस की सियासत को एक बार फिर गरमा दिया है।

  • पहले सीएम फेस पर विवाद
  • अब टिकट बंटवारे पर सियासी घमासान
  • आमने-सामने हुए हुड्डा और बावरिया
  • खतरे में दो बार लगातार हारने वालों का टिकट
  • टिकट वितरण के फार्मूले ने बढ़ाया चुनावी घमासान
  • पिछली बार सीएम फेस को लेकर दिया था बावरिया ने बयान
  • कहा था विधानसभा का चुनाव कोई सांसद नहीं लड़ सकता
  • बावरिया के बयान से हुड्डा खेमा था खुश
  • सीएम कुर्सी का सबसे बड़ा खतरा हैं शैलजा और सुरजेवाला
  • शैलजा — सुरजेवाला दोनों का हो सकता था पत्ता कट
  • शैलजा और सुरजेवाला की दो टूक से बदल गई कहानी
  • बावरिया का फिर एक और बयान आया सामने
  • सीएम फेस बनने के लिए MLA होना जरूरी नहीं

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस में सियासत का दौर जारी है। चुनाव प्रभारी मासचिव दीपक बावरिया और कांग्रेस विधायक दल के नेता हुड्डा की बढ़ती नजदीकियों में अब कुछ दरारें आ गईं है। दीपक बावरिया के पिछले कुछ बयान से हुड्डा खेमा नाखुश नजर आ रहा है। अब तक मुख्यमंत्री के फेस को लेकर कांग्रेस में घमासान मचा था। किसी तरह मामला शांत कराया तो अब पार्टी में टिकट वितरण के फार्मूले पर बड़े नेताओं में सियासी अदावत नजर आ रही है। हरियाणा विधानसभा को लेकर कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई थी। जिसमें कमेटी के चेयरमैन अजय माकन के सामने ही विधायक दल के नेता और हरियाणा विधानसभा चुनाव के प्रभारी महासचिव दीपक बावरिया दोनों आमने-सामने आ गए।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

बावरिया के इस बयान के बाद से ही हुड्डा हैं नाराज

दो बार लगातार चुनाव हारने ने वाले ताओं को इस बार टिकट न देने का फार्मूले तैयार किया गया है। जिससे एक बार फिर हरियाणा में कांग्रेस की सियासत गरमा गई है। दरअसल भूपिंदर हुड्डा और उनके खेमे के विधायकों ने प्रस्ताव दिया था कि जो नेता लगातार टर्म में चुनाव हारे हो। उन्हें इस बार के चुनाव में टिकट नहीं दिया जाए। बल्कि उनके परिवार में से ही किसी दूसरे सदस्य या फिर उनके बेटे बेटियों में से किसी को टिकट दिया जाए। लेकिन इस पर जब तक कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन और मणिक्कम टैगोर कुछ बोल पाते इससे पहले ही दीपक बावरिया ने हुड्डा के प्रस्ताव को ठकुरा दिया, विरोध कर दिया।

खतरे में दो बार लगातार हारने वालों का टिकट

बैठक में ही हुड्डा के प्रस्ताव का विरोध करने वाले दीपक बावरिया का कहना था साल 2004 से 2009 के बीच 5 या 10 साल यह विधायक रहे है। फिर चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। अब इन हारे हुए प्रत्याशियों के बेटे बेटी को यदि 30 साल एक परिवार को लगातार टिकट दिये जाएंगे तो पार्टी के कार्यकर्ता कहां जाएंगे। इस फैसले से कहीं न कहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी भी देखने को मिल सकती है। दीपक बावरिया ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को ही टिकट देना चाहिए।

बता दें चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर भूपिंदर सिंह हुड्डा ऐसा कोई नियम नहीं चाहते हैं। क्योंकि उन्हें अच्छे से पता है कि इससे उनके कई करीबियों के टिकट पर कैंची चल जाएगी। कुल मिलाकर अब तक हुड्डा का करीबी होने का तमगा झेलने वाले दीपक बावरिया ने उनके खिलाफ ही बिगुल फूंक दिया है। उनका ताजा बयान बताता है कि आलाकमान हुड्डा के भरोसे जरूर है। हालांकि कांग्रेस सिर्फ हुड्डा के भरोसे ही नहीं है। कांग्रेस आलाकमान ने हरियाणा में भी अब और पावर सेंटर बना दिये हैं।

Post Views: 486
Tags: #Congress CM Faces#Congress Screening Committee Meeting#Haryana Assembly Election
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version