Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 : चुनाव दंगल में उतरने को बेताब पहलवान, जानें टिकट की रेस में कितने रेसलर्स…!

DigitalDesk by DigitalDesk
September 6, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
haryana assembly election 2024 congress bjp wrestler
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

हरियाणा विधानसभा चुनाव में इस बार स्थितियां पिछले 2019 के विधानसभा चुनाव से थोड़ी भिन्न हैं। पिछली बार 2019 में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे का मुकाबला हुआ था। लेकिन इस बार चुनाव के अखाडे में कई नामी पहलवानों के भी उतरने से मुकाबले में दांवपेज ज्यादा होंगे।

हाल में ओलंपिक मैडल के करीब पहुंचकर चूकने वाली महिला पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के साथ करीब दर्जनभर नामी गिरामी रेसलर्स इस बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए या फिर चुनाव का प्रचार करते नजर आ सकते हैं।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026
  • कांग्रेस के खेमे में हैं कई रेसलर्स
  • चुनाव के अखाड़े में पहलवानों की पॉलिटिक्स !
  • BJP ने काटा रेसलर योगेश्वर दत्त का टिकट
  • टिकट कटने से नाराज योगेश्वर !
  • चर्चा में विनेश फोगाट के साथ साक्षी मलिक का नाम
  • बजरंग पुनिया के नाम की भी है चर्चा
  • कांग्रेस से चुनाव लड़ सकते हैं विनेश और बजरंग

हरियाणा में सत्तारुढ़ बीजेपी को इसका अंदाजा है लेकिन इस बीच उसके खेमे के नामी पहलवान और बीजेपी नेता योगेश्वर दत्त ने गोहाना विधानसभा सीट से टिकट मांगकर पार्टी को पशोपेश में डाल दिया है। यहां से भाजपा अरविंद शर्मा को टिकट देती है तो योगेश्वर नाराज हो जाएंगे। योगेश्वर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी की थी। जिससे सवाल उठने लगे हैं कि क्या योगेश्वर इन दिनों बीजेपी से नाराज हैं। योगेश्वर दत्त ने विधानसभा चुनाव को लेकर बात करते हुए कहा था कि उन्होंने मुख्यमंत्री और केंद्रीय नेतृत्व के सामने गोहाना विधानसभा सीट से इस बार चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी। उन्हें गोहाना से चुनाव लड़ने का मौका मिलना चाहिए।।

दो बार हार फिर भी मैदान से हटने को तैयार नहीं योगेश्वर

दरअसल साल 2012 के ओलंपिक गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल हासिल करने वाले योगेश्वर दत्त ने हरियाणा की बरोदा विधानसभा सीट से 2019 में अपनी सियासी पारी की शुरुआत की थी। लेकिन उन्हें इस सीट पर कांग्रेस के कृष्णा हुड्डा से हरा का सामना करना पड़ा था। वहीं 2020 में जब इस सीट पर विधानसभा के उपचुनाव हुए तो एक बार फिर से योगेश्वर दत्त पर बीजेपी ने दांव लगाया, लेकिन उपचुनाव में भी हार का सामना करना पड़ा था। इस बार भी यदि योगेश्वर का जादू लोगों पर नहीं चल पाया। वे कांग्रेस प्रत्याशी इंदुराज नरवाल से चुनाव में बुरी तरह हार गए थे। दो हार के बाद भी लेकिन योगेश्वर चुनाव लड़ने से पीछे नहीं हटने को तैयार हैं। जबकि भाजपा अपना फैसला कर चुकी है। ऐसे में योगेश्वर दत्त ने कहा उन्होंने अपनी इच्छा से पार्टी आलाकमान को अवगत कराया है।

मुक्केबाज विजेंदर सिंह चुनाव लड़े लेकिन जीते नहीं

बीजेपी ने हालांकि विनेश फोगाट के परिवार की बबिता फोगाट को पिछली बार 2019 में विधानसभा के चुनाव मैदान में उतारा था। इसी प्रकार कांग्रेस ने हरियाणा के मुक्केबाज विजेंदर सिंह को टिकट देकर चुनाव के मैदान में उतारा था वे चुनाव लड़े भी लेकिन जीते नहीं।

विनेश कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरने को तैयार!

पेरिस ओलम्पिक 2024 में तकनीकी रुप से कुश्ती के फाइनल मुकाबले में अयोग्य ठहराई गईं। महिला पहलवान विनेश फोगाट इस बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। हाला ही में विनेश ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी मुलाकात की थी। जिसके कई निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। इससे पहले विनेश ने हरियाणा और पंजाब की बार्डर पर दो सौ दिन से विरोध प्रदर्शन और धरने पर बैठे किसानों से भी मिलीं थी। उस समय से ही चर्चा तेज हो गई है कि विनेश फोगाट कांग्रेस के टिकट पर इस बार हरियाणा विधानसभा चुनाव के मैदान में उतर सकती हैं। दरअसल पेरिस से लौटने के बाद विनेश फोगाट का दिल्ली के विमानतल से लेकर हरियाणा के उनके गांव तक जोरदार स्वागत किया गया था। यह इवेंट काग्रेस ने किया था। जिससे अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या कुश्ती से संन्यास की घोषणा कर चुकीं विनेश फोगाट को कांग्रेस टिकट देने वाली है। क्या वे चुनाव लड़ेंगी?

Post Views: 454
Tags: #Bajrang Punia#Haryana Assembly Election 2024#Vinesh Phogat#Yogeshwar DuttCongress BJPwrestler
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version